फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mercury drops 10 degrees due to rain; power crisis deepens as 141 poles collapse.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से पारे में 10 डिग्री गिरावट, 141 खंभे टूटने से बिजली संकट गहरा

Fri, 29 May 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mercury drops 10 degrees due to rain; power crisis deepens as 141 poles collapse.
फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद - फोटो : 1
नारनौल/महेंद्रगढ़। वीरवार और शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश ने लोगों को 45.5 डिग्री की भीषण गर्मी से राहत दी है। तापमान में 10 डिग्री की गिरावट से मौसम सुहावना हो गया लेकिन तेज आंधी बिजली निगम पर भारी पड़ी। जिले में 141 खंभे टूटने व 6 ट्रांसफार्मर खराब होने से लाखों का नुकसान हुआ और कई इलाकों में 8 घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ खंड में सबसे अधिक 18.5 मिमी और नारनौल में 15.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 व अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 30 व 31 मई व 1 जून को बादल, बारिश व तेज हवा चलेंगी। 2 जून की रात नए पश्चिमी विक्षोभ से 3 से 5 जून तक फिर बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बिजली के खंभे व 50 से अधिक हरे पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति पांच से छह घंटे तक बाधित रही। वीरवार शाम शहर के रेलवे रोड पर थाना के नजदीक एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। नगर पालिका कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक सतनाली में 50 बिजली के खंभे टूटने से सतनाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम तक अनेक गांवों में आपूर्ति भी सुचारू नहीं हो सकी। 33 केवी सतनाली बास पावर हाउस के बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। वहीं, बुचावास डिवीजन में गांव अनावास व झगड़ोली दो ट्रांसफार्मर भी टूटकर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बूंदाबांदी पशुचारे और सब्जियों की फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। गर्म हवाओं के कारण सूखने लगी सब्जियों और हरे चारे को नमी मिलने से राहत मिलेगी।
----------
सड़कें हुई जलमग्न
शुक्रवार को बारिश के दौरान नारनौल के मोहल्ला बांस, पार्क गली व रावका सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मानसून की तैयारी के तहत नाले व सीवर की सफाई में लगे प्रशासन उचित जल निकासी प्रबंध के दावे जरूर कर रहा है लेकिन मानसून से पहले हुई बारिश में विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
----------
बिजली आपूर्ति को लेकर 1400 शिकायतें दर्ज
गर्मी में बिजली खपत 57 लाख यूनिट के करीब थी। बारिश-आंधी से सलामपुरा, नांगल चौधरी रोड, परशुराम कॉलोनी में 2 से 4 घंटे और मिश्रवाड़ा में 8 घंटे बिजली गुल रही। बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर एक दिन में रिकॉर्ड 1400 शिकायतें दर्ज हुई जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 300 से 400 के आस-पास रहता है।

----------
टूटे खंभो व ट्रांसफार्मर की स्थिति
सब डिवीजन
टूटे खंभे
खराब ट्रांसफार्मर

महेंद्रगढ़ ग्रामीण
57
03
सतनाली
52
00
सिहमा
08
01
नारनौल ग्रामीण
08
00
नांगल चौधरी
01
00
आकोदा
15
00
बुचावास 00
02
कनीना 14 जानकारी नहीं
----------
वीरवार को हुई जिले में बारिश
स्थान
बारिश
नारनौल
15.5 मिमी
महेंद्रगढ़
18.5 मिमी
कनीना
15.0 मिमी
अटेली
11.0 मिमी
नांगल चौधरी
12.5 मिमी
सतनाली
8.0 मिमी
-----------
वर्जन :
आंधी के कारण कुछ फीडर पर फॉल्ट की समस्या थी जिसे ठीक कर दिया गया है। अब बिजली आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। -शिवराज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, नारनौल

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद- फोटो : 1

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद- फोटो : 1

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद- फोटो : 1

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद- फोटो : 1

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद

फोटो संख्या:61- सतनाली क्षेत्र में टूटा पड़ा पोल--संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article