फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Memorandum submitted to make Kund Road four lane from Mahendragarh

महेंद्रगढ़ से कुंड रोड को फोरलेन बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन, चार विधान सभा के विधायकों को भेजी प्रतियां

Tue, 15 Feb 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to make Kund Road four lane from Mahendragarh
क्षेत्र के ग्राम पंचायत व सामाजिक संगठनों के लोगों ने महेंद्रगढ़ वाया बवानियां, कुंड रोड को फोरलेन बनवाने को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम डीसी श्यामलाल पूनिया को लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की एक-एक कॉपी महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह, अटेली विधायक सीताराम यादव, कोसली हलके के विधायक लक्ष्मण यादव, बावल हल्के के विधायक डॉ. बनवारी लाल को भी प्रेषित की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ से वाया डुलाना, मेघनवास चौक, खेड़ा, बवानियां, सुंद्रह, भोजवास, गोमला, नांगल मोहनपुर, भैरू का बांस, कुंड की लबाई 40 किलोमीटर है। जो चार विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को जोड़ता है। यह सड़क फोरलेन बनने से महेंद्रगढ़ शहर, राजस्थान से सीधा लिंक हो जाएगा। क्योंकि यह रोड 152डी ग्रीन कॉरिडोर से एचएन 11 व कैंटर डिपो व राजस्थान राज्य के काठूवास तथा मनेठी में बनने वाली एम्स से सीधा जुड़ जाएगा और यह सबसे छोटा मार्ग होगा। इस पिछडे़ इलाके को भी विकास कार्यों में प्रगति मिलेगी। यह सड़क बनने से क्षेत्र में उद्योग धंधे भी स्थापित होंगे और पिछड़ापन भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र को परिवहन सुविधा भी प्राप्त मात्रा में मिलेगी। यह सड़क 18 फुट की छह साल पहले बनाई गई थी और अब यह सड़क जर्जर अवस्था में है। जिससे भारी वाहन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि चार हल्कों के बड़े गांवों में बाईपास का निर्माण करवाया जाए ताकि गांव के बीचों-बीच गुजर रहीं सड़क से लोग व वाहन चालक भी परेशान है। क्योंकि इस रोड पर ट्रैफिक का बहुत अधिक दबाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र शिक्षा का हब बन चुका है जिससे सैकड़ों की तादात में बसों का सुबह व शाम आवागमन रहता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के विकास के लिए इस रोड को दोनों फोरलेन से जोड़ा जाए और पिछडे़ क्षेत्र के विकास के लिए रूपरेखा के तहत फोरलेन बनाए जाए ताकि भविष्य में दो राज्य के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकें। क्षेत्र की ग्राम पंचायत व सामाजिक संगठनों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनहित सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त अनुरोध पर फोरलेन का एस्टिमेट बनाकर दो जिले के सैकड़ों गावों के लोगों को इस बजट में धनराशि का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed