{"_id":"6a0370dffc0b06867f0a8784","slug":"mehak-kinnar-accuses-rachna-group-of-spreading-misinformation-narnol-news-c-203-1-mgh1006-126426-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महक किन्नर ने रचना ग्रुप पर लगाया भ्रांति फैलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महक किन्नर ने रचना ग्रुप पर लगाया भ्रांति फैलाने का आरोप
Tue, 12 May 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 12 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66 शहर में पीसी करते हुए मंगलामुखी महक व अन्य। संवाद
महेंद्रगढ़। किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। छह महीने से जारी इस विवाद के बीच मंगलवार को महक किन्नर ने समर्थकों के साथ शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता कर रचना ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए।
रविवार शाम को शहर की कमला भवन धर्मशाला में एक पक्ष की ओर से बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में शहर के अनेक व्यापारिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस बैठक में रचना ग्रुप चरखी दादरी को बधाई मांगने के पक्ष में फैसला दिया गया था। मंगलवार को महक ग्रुप की ओर से बैठक कर अपना पक्ष रखा।
महक किन्नर ने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ गलत बातें फैलाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और वह हर आरोप का जवाब सबूतों के साथ देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यहां तक कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह मेडिकल जांच करवाने के लिए भी तैयार हैं। महक किन्नर ने दावा किया कि जिस व्यक्ति को रचना के नाम से महेंद्रगढ़ का जिम्मा दिया गया है, उसका असली नाम रोहतास है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वह गोहाना के पास राणा खेड़ा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति है, जिसके बच्चे भी हैं। महक ने कहा कि वह मीडिया, प्रशासन और जनता के सामने इस संबंध में सबूत पेश कर सकती हैं।
महक किन्नर ने कहा कि वह गलत के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वह अपने शहरवासियों के साथ खड़ी हैं और जनता जैसा निर्णय करेगी, वह उसे स्वीकार करेंगी। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि बिना सच्चाई जाने किसी का साथ न दें और उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी इंसाफ चाहिए के नारे लगाए।