{"_id":"673120cb0104382d3d0f2146","slug":"medicine-is-being-sprayed-through-fogging-about-1300-liters-of-diesel-is-spent-in-a-month-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118035-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फोगिंग से किया जा रहा दवा का छिड़काव, एक माह में करीब 1300 लीटर डीजल खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फोगिंग से किया जा रहा दवा का छिड़काव, एक माह में करीब 1300 लीटर डीजल खर्च
Mon, 11 Nov 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
नारनाैल के मोहल्ला रामनगर फोगिंग करती नगर परिषद की टीम। स्रोत : नप
नारनौल। जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है, जिले में अब तक डेंगू के 53 मरीज मिल चुके हैं। गत शुक्रवार को डेंगू के 5 मरीज मिले थे। डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में 152 टीमों का गठन किया गया है। जो गांव व शहर में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रही है और लार्वा की जांच कर रही है। डेंगू का लार्वा मिलने पर आस-पास मौजूद लोगों की जांच की जाती है ताकि समय रहते उपचार मिल सकें।
शहरी क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से फोगिंग कराई जा रही है। मशीन से फोगिंग करने में प्रति घंटा करीब 50 लीटर डीजल खर्च होता है। दावा है कि एक माह में नगर परिषद की ओर से जिन स्थानों पर फोगिंग की गई है उसमें करीब 1300 लीटर डीजल खर्च हुआ है। अब तक उपायुक्त भवन, पुलिस अधीक्षक भवन, सरकारी कार्यालय और आवास कॉलोनी में फोगिंग कराई जा चुकी है। इसके अलावा अब तक राम नगर, नसीबपुर, राव का मोहल्ला, हुडा सेक्टर में भी दवा का छिड़काव किया जा चुका है।
-- -- -- -- -- --
लोगों की मांग- हर जगह किया जाए दवा का छिड़काव
नगर परिषद द्वारा दवा का छिड़काव केवल उस स्थान पर किया जा रहा है जहां मरीज मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीज मिलने के बाद दवा के छिड़काव का कोई औचित्य नहीं रह जाता। इसलिए दवा का छिड़काव शहर में हर जगह किया जाना चाहिए ताकि डेंगू पर लगाम लगाई जा सकें।
विज्ञापन
-- -
फोगिंग करने परडीजल का खर्च अधिक मात्रा में होता है। जिस कारण केवल उन्हीं स्थानों पर फोगिंग का कार्य किया जा रहा है जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वहीं अगर किसी जगह मच्छरों का प्रकोप अधिक है तो पार्षद द्वारा शिकायत दर्ज करवाने पर वहां भी फोगिंग कराई जा रही है।
प्रवीण कुमार, जेई, नगर परिषद, नारनौल।