फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Medical students who came back from Ukraine met the Deputy Commissioner and pleaded for help

यूक्रेन से वापस आए मेडिकल के विद्यार्थियों ने उपायुक्त से मिलकर लगाई मदद की गुहार

Tue, 22 Mar 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Medical students who came back from Ukraine met the Deputy Commissioner and pleaded for help
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण मेडिकल की पढ़ाई में आई बाधा से परेशान विद्यार्थियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर मेडिकल की पढ़ाई पूरी कराने की मांग उठाई। विद्यार्थियों ने उपायुक्त को बताया कि अब लंबे समय तक वहां पढ़ाई के लिए उचित माहौल नहीं बन पाएगा जिसके चलते देश में भी पढ़ाई पूरी करनी होगी। अधूरी पढ़ाई को भी पूरा करवाने के लिए व्यवस्था करने की मांग रखी। विद्यार्थियों ने बताया कि भारत सरकार के नियमानुसार विद्यार्थी नीट को क्वालिफाई करने के उपरांत देश के कॉलेजो में सीटें कम रहने के कारण यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने को मजबूर थे। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ऋण लेकर या जमीन बेचकर किसी तरह वहां पढ़ाई करवा रहे थे। युद्ध के चलते कोर्स के विभिन्न वर्षों में चल रही पढ़ाई खतरे में आ गई है। माता-पिता द्वारा काफी पैसे खर्च करने तथा हमारे जिंदगी के कई महत्वपूर्ण वर्ष लगा देने के बाद भी हमारा भविष्य अब खतरे में आ चुका है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ से 40 से 45 विद्यार्थी यूक्रेन से लौटे है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग करते हुए विद्यार्थियों की आगे की मेडिकल की शिक्षा का प्रबंध हरियाणा में ही करवाने की गुहार लगाई। विद्यार्थियों ने मांग करते हुए कहा कि मेडिकल पढ़ाई के उसी वर्ष में प्रवेश दिया जाए जिस वर्ष में यूक्रेन में पढ़ाई चल रही थी। आगे की शिक्षा सरकारी अनुदान के साथ या फिर यूक्रेन में दी जा रही ट्यूशन फीस पर ही सुचारु करवाई जाए। डीसी श्यामलाल पूनिया ने विद्यार्थियों से कहा कि वे उनके मांग पत्र को तुरंत प्रभाव से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं। इस अवसर पर हर्ष, दीपक, रितिका, विशु, अभिमन्यु, सचिन राव, अनमोल, विपिन यादव, प्रदीप यादव, तनु, अनिरुद सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार करे मदद
यूक्रेन में मेडिकल की प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। युद्ध के बाद अब वहां लंबे समय तक शिक्षा का माहौल नहीं बन पाएगा। प्रदेश हरियाणा सरकार से मांग है कि यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की हर संभव मदद कर उनका भविष्य उज्ज्वल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रितिका, मालड़ा बास
पिता ने ऋण लेकर भेजा था यूक्रेन
यूक्रेन में मेडिकल तीसरे वर्ष की पढ़ाई चल रही थी। युद्ध के कारण अब भविष्य अंधकारमय नजर आता है लेकिन सरकार मदद कर इन विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी करा सकती है। अब पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में सरकार से मांग है कि शीघ्र ही इन विद्यार्थियों की मदद कर शिक्षा पूरी कराए।
-तनु, महेंद्रगढ़।
हर मेडिकल कालेज में सीट की हो व्यवस्था:
यूक्रेन में युद्ध चलने की वजह से हालात खराब हैं। पढ़ाई छोड़कर भारत वापिस आए हैं। वर्तमान स्थिति को देखकर लगता है कि लंबे समय तक वहां पढ़ाई करना संभव नहीं है। सरकार से मांग है कि क्षेत्रीय मेडिकल कालेजों में सीटें उपलब्ध करा जो विद्यार्थी जिस वर्ष में पढ़ाई कर रहा था उसे उसी में प्रवेश दें ताकि अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

-सचिन राव, महेंद्रगढ़
उपायुक्त सरकार तक पहुंचाएं शीघ्र मांग
मेडिकल में चौथे वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। युद्ध के बाद बने हालातों के कारण पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए उपायुक्त से मुलाकात की है। सरकार से अपील है कि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए या तो मेडिकल कालेजों में सीटें दिलाए या फिर नेशनल मेडिकल कांउसिलिंग कर अन्य देशों में पढ़ाई की व्यवस्था कराए।
-अनिरुद्ध, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed