फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Maximum temperature dropped by 3.5 degrees Celsius

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by 3.5 degrees Celsius
फोटो नंबर- 27नारनौल में सुबह के समय ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते लोग। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में लगातार तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मंगलवार को क्षेत्र में कोहरा नहीं रहा, जिससे आमजन को राहत मिली। आगामी दिनों में क्षेत्र में शीतलहर, तापमान में गिरावट और पाला जमने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पश्चिमी मौसम प्रणाली के अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा और हवाएं शांत रहने से रात व सुबह के समय कोहरे बना रहेगा। 24 दिसंबर से उत्तरी बर्फीली हवाओं से क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड शीत लहर और पाला जमने की गतिविधियों की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पाला जमने की भी संभावना बनी हुई है। पाला जमने से फसल के खराब होने का खतरा बना रहता है। फसल के बचाव के लिए किसानों को हल्की सिंचाई करनी चाहिए और खेत की मेढ़ पर आग जलाकर धुंआ करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed