फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   marathan compition

रोहतक के धावकों का रहा दबदबा

Sat, 13 Feb 2016 12:31 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sat, 13 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से सर छोटूराम की जयंती और वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को पहली बार जिले में प्रदेश स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश के 550 के करीब महिला और पुरुष धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के 150 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में रोहतक की महिला और पुरुष खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जबकि महेंद्रगढ़ से केवल दो ही महिला खिलाड़ी चौथे और पांचवें स्थान पर कब्जा जमा पाई।

विज्ञापन


शुक्रवार को शहर में हुए राज्य स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ का शुभारंभ उपायुक्त अतुल कुमार ने सुबह 8 बजे महावीर चौक से खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया। समापन समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। समापन में अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि खेल विभाग का यह सराहनीय कदम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन किया जाना चाहिए। जिससे कि खिलाड़ियों की छुपी हुई प्रतिभा सबके सामने आ सके। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते कहा कि वे चाहे व हारे या जीते लेकिन खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
विज्ञापन


शहर के बाहर से गुजरी मैराथन
शहर के महावीर चौक से शुरू हुई यह हाफ मैराथन दौड़ हीरो-होंडा चौक और निजामपुर रोड होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में पहुंची। जहां हाफ मैराथन दौड़ का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
प्रदेश स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 6 हजार, द्वितीय को 5 हजार, तृतीय को 4 हजार, चतुर्थ को 3 हजार, पांचवें स्थान पर आने वाले को 2 हजार रुपये, छठे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 1 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार महिला खिलाड़ियों को भी इतनी ही राशि के साथ सम्मानित किया गया।

ये महिला खिलाड़ी रही विजेता
हाफ मैराथन में लड़कियों में पहला पुरस्कार रोहतक की आदेश को मिला, दूसरा पुरस्कार रोहतक ही पूनम, तीसरा पुरस्कार रोहतक की अन्नू व चौथा पुरस्कार महेंद्रगढ़ की प्रीति को दिया गया। जबकि पांचवां पुरस्कार महेंद्रगढ़ की निशा तथा और छठा पुरस्कार रोहतक की पूजा को मिला।


ये पुरुष खिलाड़ी रहे विजेता
प्रदेश स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ में पहला पुरस्कार गुड़गांव के रोहित को मिला, दूसरा करनाल के अंकित, तीसरा सोनीपत के रवि दहिया को दिया गया। जबकि चौथा पुरस्कार फरीदाबाद के संजय, पांचवां रोहतक के शंकर तथा छठा करनाल के मोहन को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed