फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Many welfare schemes being implemented for the upliftment of women

महिलाओं के उत्थान के लिए की जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित

Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Many welfare schemes being implemented for the upliftment of women
सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं की अहम भूमिका होती है। आज प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिला का लिंगानुपात एक हजार लड़कों पर 901 है। जिले में लिंगानुपात बढ़ाने में महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

यह बात महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने वार्ड नंबर 17 व 18 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तहत आयोजित कराए नाटक के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों को कही। उन्होंने कहा कि किसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं का विशेष योगदान होता है। आज महिलाओं के उत्थान के लिए वर्तमान सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है जिनका लक्ष्य महिलाओं को सक्षम बनाकर एक जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन कर सकें। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर सरकार के दिशा-निर्देशानुसार बच्चों के लालन पालन से लेकर महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए अनेक प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रस्तुत नाटक का संदेश अपने सर्कल में भी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वह लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। हमें लड़कियों के प्रति अपनी संकीर्ण सोच को त्याग कर लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिससे वे अपनी प्रतिभा का निसंकोच प्रदर्शन कर सके। इस अवसर पर सुपरवाइजर कांता, वार्ड 17 व 18 के प्रधान के अतिरिक्त विभिन्न महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed