{"_id":"69e5167b7e11d39b1f0a9171","slug":"many-children-are-still-waiting-for-books-narnol-news-c-196-1-nnl1003-138827-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कई बच्चों को अभी भी किताबों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कई बच्चों को अभी भी किताबों का इंतजार
विज्ञापन
फोटो नंबर-30सरकारी स्कूल में छात्रों को किताबें वितरित करते अध्यापक। स्रोत: विभाग
नारनौल। नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों को अभी भी किताबों का इंतजार करना पड़ रहा है। इन कक्षाओं की पुस्तकें स्कूलों तक नहीं पहुंचने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षा विभाग ने अधिकांश कक्षाओं में समय रहते किताबें स्कूलों तक पहुंचा दी हैं।
तीसरी, चौथी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की पुस्तकें जिले के सभी ब्लॉकों में वितरित की जा चुकी हैं। विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कक्षा 3 के 2561, कक्षा 4 के 2209, कक्षा 5 के 3190 व कक्षा 8 के 4439 विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें स्कूलों में पहुंचाई गई हैं। इन पुस्तकों का वितरण भी स्कूल स्तर पर शुरू हो चुका है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कक्षा 6 और 7 के सिलेबस में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके कारण पुस्तकों की आपूर्ति में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन कक्षाओं की किताबें भी जल्द ही स्कूलों में पहुंचा दी जाएंगी। बाकी कक्षाओं में शिक्षण कार्य नियमित रूप से जारी है।
विज्ञापन
नारनौल के डीपीसी अशोक शर्मा ने बताया कि कक्षा 6 व 7 की किताबें सिलेबस बदलाव के कारण कुछ समय लग रहा है। संवाद