फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mandola's team defeated Nihaloth's team by 13 runs.

Mahendragarh-Narnaul News: मांडोला की टीम ने निहालोठ की टीम को 13 रनों से हराया

Fri, 08 Mar 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mandola's team defeated Nihaloth's team by 13 runs.
महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में आयोजित बाबा पांचों पीर मेले पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे चौथे दिन चार मैच खेले गए। कमेटी के सदस्य मुकेश ने बताया कि वीरवार को पहला मैच सीगड़ा व बुचावास की टीमों के बीच खेला गया। सीगड़ा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बुचावास की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी। सीगड़ा ने मैच 15 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मुकाबला मांडोला संजय व उष्मापुर की टीम के बीच खेला गया। मांडोला संजय की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उष्मापुर की टीम ने निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी। मांडोला संजय की टीम ने मैच एक रन से जीत लिया। तीसरा मैच निहालोठ टीम व मांडोला नितिश टीम के बीच खेला गया। मांडोला नितिश की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए निहालोठ की टीम निर्धारित छह विकेट पर 100 रन ही बना सकी। मांडोला नितिश की टीम ने 13 रन से मैच जीत लिया। चौथा मैच पाली व बुडीन की टीम के बीच खेला गया। पाली की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवरों में बिना कोई विकेट खोये 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बुडीन की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट पर 57 रन बना सकी। पाली की टीम ने मैच एक रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed