फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Man caught noose, in-laws accused of forcing suicide

व्यक्ति ने लगाया फंदा, ससुरालियों पर लगा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Fri, 10 Dec 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Man caught noose, in-laws accused of forcing suicide
गांव अगिहार में वीरवार को मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बेटे के ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता के बयान पर मृतक की पत्नी सहित उसके ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव अगिहार निवासी विजय सिंह ने बताया कि उसके बेटे परमीत की 10 दिसंबर 2013 को सरिता के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से बहू उसके बेटे परमीत को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह उसके साथ मारपीट करती थी। अपने माता-पिता व भाइयों को बुलाकर प्रताड़ित करती थी। बाद में जब परिवार से नहीं बनी तो बेटे-बहू को अलग कर दिया था। उसके बाद भी परमीत के मायके वालों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को को सरिता देवी ने परमीत और उसकी मां के साथ भी झगड़ा करते हुए मारपीट की। वीरवार की शाम को उसने पत्नी एवं ससुरालजनों से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परमीत के पिता के बयान पर आत्महत्या के मजबूर करने पर सरिता, उसकी मां कुसुम, भाई चिंटू, दीपक के विरुद्घ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed