फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Malda is rich in education, skills and modern facilities

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा, कौशल और आधुनिक सुविधाओं से समृद्ध है मालड़ा

Tue, 09 Jun 2026 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Malda is rich in education, skills and modern facilities
फोटो संख्या:51गांव ​स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत सुविधाओं के मामले में क्षेत्र के मालड़ा गांव की पहचान आदर्श गांव के रूप में बनी है। यहां प्राथमिक, तकनीकी प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा तक की बेहतर व्यवस्था है। इस गांव में 150 से अधिक लोग शिक्षक हैं।
विज्ञापन

उच्च गुणवत्ता की सरसों के उत्पादन से यहां के किसानों की विशेष पहचान बनी है। गांव में बिजली, पेयजल, परिवहन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हैं।
गांव में एक प्राथमिक, एक उच्च और एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। उच्च शिक्षा के लिए भी गांव की स्थिति काफी अनुकूल है। गांव से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए गांव में स्थापित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां युवा विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को निखार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मालड़ा और आसपास क्षेत्र में खेती के लिए उन्नत भूमि है और विशेषकर यहां की सरसों में तेल की मात्रा अधिक होती है। यहां की सरसों की दिल्ली मंडी में काफी मांग है। सीजन के दौरान दिल्ली के व्यापारी सरसों खरीदने के लिए यहां पर आते हैं।
गांव में करीब 50 ट्यूबवेल हैं और सभी का पानी पीने व कृषि योग्य है। पेयजल के लिए गांव से नहरी आपूर्ति सुचारू है। साथ ही बिजली आपूर्ति के लिए गांव में ही सब स्टेशन बनाया गया है। परिवहन की भी सुविधाएं ग्रामीणों को मिल रही हैं। गांव का जुड़ाव महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी से हो रहा है।
---
-गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। यहां ग्रामीणों को सामान्य चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। गंभीर स्थिति होने पर शहर की ओर भागना पड़ता है। छोटे उपचार के लिए ग्रामीणों को गांव में निशुल्क सुविधाएं मिल रही हैं।- राधेश्याम।
-------
गांव में प्राथमिक, तकनीकी से लेकर उच्च शिक्षा तक की सुविधा है। इनके साथ ही युवा अपनी पढ़ाई कर उचित रोजगार भी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही तकनीकी ज्ञान सीखकर भी स्वयं का कार्य कर रहे हैं।-नरेंद्र सिंह, ग्रामीण
------
पेयजल के लिए गांव के पास से नहर निकली हुई है और जलघर से पानी आपूर्ति हो रही है। नहरी पानी बंद होने पर ग्रामीणों को ट्यूबवेल की सुविधा मिल जाती है। गांव का भूजल साफ व मीठा है। इसको भी हर प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है।- रवि कुमार, ग्रामीण

------
गांव का विभिन्न गांवों से जुड़ाव है और शहरों में चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी से भी जुड़ाव हो रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को शहर में आवागमन के लिए उचित परिवहन सुविधा मिल रही है। गांव में बिजली आपूर्ति की भी स्थिति ठीक है।- जयपाल सिंह, ग्रामीण

फोटो संख्या:51गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद

फोटो संख्या:51गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद

फोटो संख्या:51गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद

फोटो संख्या:51गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed