{"_id":"6a987a2a2050dc30d10fe335","slug":"makrana-won-the-mahrampur-volleyball-match-narnol-news-c-196-1-nnl1005-144765-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मकड़ाना ने जीता महरमपुर वॉलीबॉल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मकड़ाना ने जीता महरमपुर वॉलीबॉल मुकाबला
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21चैंपियन गांव मकड़ाना की टीम को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : कोच
नारनौल। गांव महरमपुर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल देर रात तक चला। रोमांचक मुकाबले में दादरी जिले के गांव मकड़ाना की टीम ने चांदवास की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन अहम मौकों पर चांदवास के खिलाड़ी अंक गंवा बैठे।
महरमपुर वॉलीबॉल खेल नर्सरी के कोच नरेश ढिल्लों ने बताया कि मकड़ाना की जीत में खिलाड़ी रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कुश्ती कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फोगाट ने किया। कार्यक्रम में नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भीम अवार्डी हनुमान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुंडू और एईओ विक्रम सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान महिला टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच भी हुआ। टीम ए ने टीम बी को 2-0 से हराया। मुख्य अतिथि महाबीर फोगाट ने सभी महिला खिलाड़ियों को 500-500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।