फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Make Qila Road walkable

किला रोड को चलने लायक बनाएं

Sat, 18 Sep 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Make Qila Road walkable
अधिकारियों के साथ बैठक करते मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मित्तल। - फोटो : Narnol
महिला थाना से लेकर किला रोड तक के मार्ग को तुरंत प्रभाव से चलने लायक बनाया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। यह बात हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मित्तल ने कही। जस्टिस मित्तल शहर में सीवरेज लाइन दबाने के दौरान शहर की खराब हुई सड़कों के संबंध में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बारे में उन्होंने अधिकारियों से 2 सप्ताह में डिटेल रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने इस मार्ग को लेकर पिछले दिनों स्वंत संज्ञान लिया था तथा शुक्रवार के लिए बैठक निर्धारित की गई थी। इस बैठक में डीसी अजय कुमार मौजूद रहे। मित्तल ने कहा कि यह अच्छी बात है कि शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं लेकिन विकास कार्यों के दौरान संबंधित ठेकेदार को सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय अपनाने चाहिए और इस दौरान नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि पिछले चार-पांच महीनों के दौरान इस मार्ग पर हुई दुर्घटनाओं की रिपोर्ट भी आयोग को भेजी जाए। मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस काम के शुरू होने से लेकर अब तक की पूरी डिटेल रिपोर्ट 2 सप्ताह के अंदर अंदर भेजी जाए। उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला थाना से लेकर किला रोड तक के मार्ग को सही कराया जाए। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल जाने का यह मुख्य मार्ग है। ऐसे में यह सड़क एक दिन भी बंद नहीं होनी चाहिए। इस मार्ग को सड़क निर्माण से पहले तुरंत प्रभाव से अस्थायी रूप से ठीक किया जाए। अगर यह मार्ग बंद होता है तो संबंधित ठेकेदार को अधिकारी ब्लैक लिस्ट कराएं। बैठक में जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एसडीएम मनोज कुमार, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता, नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन नितिन, एसडीओ अमित जैन व एडवोकेट राकेश मेहता के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed