{"_id":"67d5ca23ed18d97f8f08f134","slug":"makdanas-team-tops-in-volleyball-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122380-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में मकड़ाना की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में मकड़ाना की टीम अव्वल
Sun, 16 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव ताजपुर में बाबा नृसिंह भगवान मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत वाॅलीबाॅल स्मेसिंग, कबड्डी और कुश्ती के साथ साथ मेले व भंडारे का आयोजन किया गया।
वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में दूरदराज क्षेत्र से आई 23 टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मुकाबला मकड़ाना व रामचंदपुरा की टीम के बीच हुआ। इसमें मकड़ाना की टीम प्रथम तथा रामचंदपुरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं चांदवास की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रथम टीम को 31 हजार रुपये, द्वितीय टीम को 15 हजार तथा तीसरी टीम को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी में 17 टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मुकाबले में मकडोली की टीम प्रथम और ताजपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी की प्रथम टीम को 21 हजार, द्वितीय टीम को 11 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती में 31 हजार रुपये की कामडे की कुश्ती गांव खेड़ी तलवाना के रेशम पहलवान ने जीती। दिन भर भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।