फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Major Devendra Yadav inspired the youth for a bright future

Mahendragarh-Narnaul News: मेजर देवेंद्र यादव ने युवाओं को किया सुनहरे भविष्य के लिए प्रेरित

Sat, 28 Jun 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Major Devendra Yadav inspired the youth for a bright future
फोटो संख्या:58- गांव रामबास स्थित श्री कृष्ण पुस्तकालय में  आयोजित कार्यक्रम में पौधे वितरित कर
कनीना। उप मंडल के गांव रामबास स्थित श्री कृष्ण पुस्तकालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेजर देवेंद्र यादव ने बच्चों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग और व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

मेजर यादव ने बच्चों को विभिन्न कॅरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। उन्हें लक्ष्य निर्धारण, कठिन परिश्रम तथा अनुशासन पर बल दिया। उन्होंने सेना में अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार आत्मविश्वास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

इनके साथ ही नितिन गुप्ता विशेषज्ञ भौतिक विज्ञान व राजेश कुमार प्रो. उन्हाणी कॉलेज, प्रो. डॉ. कर्मवीर ने अपने जीवन के प्रायोगिक उदाहरण देकर युवाओं को उत्साहित किया। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न करियर संबंधी सवाल भी पूछे जिनका मेजर यादव ने सरल और प्रेरणादायक तरीके से उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पुस्तकालय प्रबंधन और ग्रामीणजनों ने मेजर यादव का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बाबा भैया सेवा दल संस्था से ओमप्रकाश, अभिषक, निखिल, ईश्वर सिंह संकल्प संस्था ढाणा, विनय, मनोज रामबास, पंच राजेन्द्र, राकेश, कृष्ण, हंसराज, पूर्व सरपंच बनवारी लाल, राम अवतार, मुकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed