{"_id":"674ff5a948a9cfeaed0bdaca","slug":"main-parts-of-disabled-mainstream-amit-sharma-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118817-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मुख्यधारा के मुख्य अंग : अमित शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मुख्यधारा के मुख्य अंग : अमित शर्मा
Wed, 04 Dec 2024 11:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने मंगलवार को आदर्श हाई स्कूल में दिव्यांग संवेदना अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रस्ट अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि खेल उत्सव व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्त्री शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र संघी ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कल्याण अधिकारी अनिल यादव मौजूद रहे।
अमित शर्मा ने कहा कि दिव्यांग मुख्यधारा के मुख्य अंग हैं। इन्हें कमतर आंकना प्रतिभा के साथ अन्याय करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगों की भावनाओं को समझने में मददगार होते हैं। कार्यक्रम में विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग साथी मनमोहन सिंह, सुशील कुमार चौटाला, राजकुमार, निहाल सिंह व अशोक सोनी आदि को दिव्यांगजन को ट्रस्ट ने अंग वस्त्रम, माला और स्मृति चिह्न पहनाकर सम्मानित किया गया।
दिव्यांगों की भावनाओं से जुड़े हुए खेलों का आयोजन किया गया। एक पांव से बैलेंस बनाना, आंखों पर पट्टी बांधकर खेलना, तीन टांग की रेस, नींबू रेस, बोरी रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिजिटल प्रश्नोतरी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल भेंट किए गए।