{"_id":"685ae8f895f71ce773060a0d","slug":"mahindergarh-won-the-fourth-consecutive-match-by-defeating-rewari-narnol-news-c-203-1-sroh1010-118041-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ ने रेवाड़ी को हराकर जीता लगातार चौथा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ ने रेवाड़ी को हराकर जीता लगातार चौथा मैच
Tue, 24 Jun 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-73 मैच में जीत के बाद जश्न मनाते हुए महेंद्रगढ़ क्रिकेट के खिलाड़ी---स्रोत एसोसिए
महेंद्रगढ़। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही पटौदी ट्राफी में महेंद्रगढ़ जिले की टीम ने लगातार अपना चौथा मुकाबला जीतकर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है।
मंगलवार को रोहतक के क्रिकेट स्टेडियम में रेवाड़ी के साथ हुए मुकाबले में महेंद्रगढ़ ने रेवाड़ी को सात विकेट से हराकर सुपर-8 में स्थान पक्का किया है। अब पटौदी ट्राफी के सभी मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। महेंद्रगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधक प्रवीण तिवाड़ी ने बताया कि मंगलवार को आयोजित 50-50 ओवर के मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया।
महेंद्रगढ़ टीम के टीनू गोयल की कसी हुई गेंदबाजी के सामने रेवाड़ी के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक पाए। टीनू गोयल ने आठ ओवरों में 27 रन देकर लिए चार विकेट झटके। वहीं आयुष ने तीन व अनिश कुमार ने लिए दो विकेट लेकर रेवाड़ी को 27 ओवर में आल आउट कर दिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्रगढ़ टीम की ओर से तुषार भारद्वाज ने 24 गेदों में चार चौके व एक छक्के की मदद से 34 रन की शानदार पारी खेली। वहीं अभिषेक चौधरी ने 45 गेंदों में 25 व आयुष आर्या ने सात गेंदों में 28 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अब महेंद्रगढ़ की टीम सुपर-8 के मुकाबले खेलेगी जो नॉक आउट के आधार पर चलेंगे।