फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahesh Joshi Appointed Vice Chairman of Haryana Kala Parishad

Mahendragarh-Narnaul News: महेश जोशी बने हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन

Sat, 30 May 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Joshi Appointed Vice Chairman of Haryana Kala Parishad
महेंद्रगढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महेंद्रगढ़ निवासी महेश जोशी को कला परिषद के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जोशी को तीसरी बार प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए इस बार हरियाणा कला परिषद का वाइस चेयरमैन (उपाध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

महेश जोशी का राजनीतिक और सामाजिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। इससे पहले वे वर्ष 2016 से 2021 तक हरियाणा कला परिषद में मुख्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, वे हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी में जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) के पद पर रहे।
विज्ञापन

महेश जोशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश संगठन मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जिला कार्यवाह के पद पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने देश के अनेक राज्यों में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और चुनावी रणनीतियों में भी सक्रिय व अग्रणी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद का वाइस चेयरमैन बनाए जाने से हरियाणवी संस्कृति और लोक कला के संवर्धन को जमीनी स्तर पर बल मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से अब तक कला के क्षेत्र में उपेक्षित रहे दक्षिण हरियाणा (अहीरवाल क्षेत्र) में स्थानीय लोक कला, रंगमंच और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सामना आर्ट एंड कल्चर ग्रुप की राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं नगरपालिका महेंद्रगढ़ की उप-प्रधान मंजु कौशिक, ग्रुप के जिला प्रधान राजेश पोपली, रामलीला परिषद के समस्त कलाकारों, बिढाट जनसेवा समिति के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गौड़ सहित क्षेत्र के अनेक लोगों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने महेश जोशी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed