फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh University Students Win Major Internship Awards

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जीते मेजर इंटर्नशिप अवॉर्ड

Mon, 01 Jun 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh University Students Win Major Internship Awards
फोटो संख्या:77- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए मेजर इंटर्नशिप अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा की। इसमें उत्कर्ष श्रीवास्तव और विकास शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रेष्ठ सिंह और निशा पटेल को द्वितीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विवेक कर्पूरन, मुस्कान और प्रभात चौहान को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इन पुरस्कारों के माध्यम से छात्रों की तकनीकी दक्षता, नवाचारी सोच और उद्योग में योगदान को मान्यता दी गई। इसके अलावा, सिग्नेचर ग्लोबल एंडोमेंट अवॉर्ड में अंकित राज और केएम खुशबू को ग्यारह हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता, अनुसंधान और कौशल विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डीन प्रो. विकास गर्ग और विभागाध्यक्ष प्रो. भास्कर दास ने भी छात्रों की मेहनत और नवाचार की सराहना की और उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed