फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mahendragarh summer birds water pots increase sales awareness haryana

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आए लोग, बाजार में मिट्टी के सकोरों की बढ़ी मांग

Sun, 05 Apr 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
mahendragarh summer birds water pots increase sales awareness haryana
फोटो संख्या:55- पानी के सकोरे दिखाती महिला--संवाद
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी में अब लोग पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए भी आगे आ रहे हैं। शहर में घरों की छतों, आंगनों और गलियों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। इस पहल से न केवल पक्षियों को राहत मिल रही है बल्कि बाजार में मिट्टी के सकोरों की बिक्री में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

इन दिनों बाजार में मिट्टी से बने सकोरे 30 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की कीमत में बिक रहे हैं। इस तिमाही में कुंभकारों को करीब 50 हजार रुपये तक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

दुकानदार बलबीर प्रजापत, प्रदीप, सतबीर और मनोज ने बताया कि पहले सकोरों की मांग सीमित रहती थी लेकिन अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है और वे पक्षियों के लिए पानी रखना जरूरी समझने लगे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना 15 से 20 सकोरे बिक रहे हैं और कई बार स्टॉक भी खत्म हो जाता है। इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राहक सतीश, रमेश, सुनील और विक्रम का कहना है कि गर्मी में पक्षियों को पानी मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने घर की छत पर दो-तीन सकोरे रखे हैं और उनमें रोजाना पानी भरते हैं। इससे पक्षियों को राहत मिलती है।

शहर के कई सामाजिक संगठन और युवा भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखना जरूरी है। बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदार पहले से ही सकोरों का स्टॉक तैयार कर रहे हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed