फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh remained the third hottest area in the state, the temperature reached 44 degrees

प्रदेश में महेंद्रगढ़ रहा तीसरा सबसे गर्म क्षेत्र, 44 डिग्री पहुंचा तापमान

Sun, 10 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh remained the third hottest area in the state, the temperature reached 44 degrees
लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों की दिनचर्या बदल रही है। दोपहर के समय शहर के मुख्य बाजार भी सुनसान रहे। शनिवार को सोनीपत व हिसार को छोड़कर महेंद्रगढ़ का तापमान प्रदेशभर में सबसे अधिक रहा। दोपहर को तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। 27.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू ने परेशानी बढ़ाई। सुबह नौ बजे के बाद किसानों के लिए खेतों में काम करना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं क्षेत्र में इस समय सरसों की थ्रेसिंग का काम भी 90 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है, जबकि 50 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी है। बढ़ते तापमान के चलते किसानों की फसल भी तेजी से कटाई पर आ गई है ऐसे में किसान भी गेहूं कटाई में तेजी लाने के लिए मशीनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

27.8 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलीं गर्म हवाएं
शनिवार को क्षेत्र में 27.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर के समय शहर के मुख्य बाजारों से लेकर सड़कें तक सुनसान नजर आई। लोग गर्म हवाओं से बचने के लिए मुंह ढककर चल रहे थे। गर्मी के चलते दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोनीपत व हिसार के बाद महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म
शनिवार को सोनीपत 44.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे सबसे गर्म रहा। हिसार 44.7 डिग्री तापमान के साथ दूसरे पायदान पर रहा। वहीं महेंद्रगढ़ 44 डिग्री तापमान के साथ तीसरा सबसे गर्म क्षेत्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी, 13 तक सताएगी लू
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा जिला कृषि मौसम इकाई के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि 13 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। आगामी पांच दिनों में तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed