{"_id":"654d1ce8470c03a74609b224","slug":"mahendragarh-police-launched-intensive-investigation-campaign-narnol-news-c-203-1-sroh1011-4978-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान
Thu, 09 Nov 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन पर थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम महेंद्रगढ़ में सक्रिय रही तथा वीरवार को विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। एसपी नितिश अग्रवाल ने दीपावली पर्व के मद्देनजर भीड़ भरे बाजारों, चौक-चौराहों, होटलों, झुग्गी–झोपड़ियों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शहर थाना से एसआई रवि कुमार और उनकी टीमों द्वारा क्षेत्र में यह अभियान चलाया।
अभियान में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर टीमें सक्रिय रही। टीमों द्वारा अल सुबह माजरा चुंगी, हुड्डा पार्क के सामने और अन्य स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों में जांच कर संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान उनके पहचान पत्र, वाहनों के कागजात जांचे गए। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल की ओर से थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्ज को धनतेरस व दीपावली को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त करके व ड्यूटी लगाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष तौर पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जिला वासियों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें। वहीं रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने यात्रियों की बैगों की जांच की। आरपीएफ के रमेश कुमार व जीआरपी के एसआई सतपाल ने बताया कि दिवाली तक यह अभियान चलाया जाएगा।