फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh players shine at Junior Championship, win four medals.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने जूनियर चैंपियनशिप में दिखाया दम, चार पदक जीते

Sun, 30 Aug 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh players shine at Junior Championship, win four medals.
फोटो नंबर- 10दीपेंद्र, एथलीट
महेंद्रगढ़/नारनौल। करनाल के कर्ण स्टेडियम में 29 और 30 अगस्त को हुई 11वीं ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इनमें तीन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

गांव धनौंदा के दीपेंद्र ने 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उसने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। वहीं, नान गांव की अमीषा गुर्जर ने 100 मीटर हर्डल्स में शानदार दौड़ लगाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में लवण्या ने ट्रायथलॉन-सी स्पर्धा में रजत पदक जीता। एथलेटिक्स सचिव प्रदीप यादव और ओजस स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंधक एवं कोच सूरत गुज्जर ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत का अगला पड़ाव 39वीं नॉर्थ जोन चैंपियनशिप है। यह प्रतियोगिता 14 और 15 सितंबर को देहरादून में होगी। महेंद्रगढ़ के ये खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुकाबला शुरू होने से पहले यही योजना थी कि चाहे परिणाम कुछ भी हो, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। इससे पदक जीतने को लेकर अतिरिक्त मानसिक दबाव कम हुआ और स्वर्ण व रजत पदक जीतने में सफल रहा।-दीपेंद्र, एथलीट
---
प्रतियोगिता को लेकर नियमित रूप से अभ्यास कर रही थी। बाधा दौड़ में गति व संतुलन बनाना महत्वपूर्ण होता है और मैं ऐसा करने में सफल रही। जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है।-अमीषा गुर्जर, एथलीट
---
मुकाबले से पहले नर्वस थी लेकिन अंत में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही और रजत पदक जीता। नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास रहेगा।-लावण्या, एथलीट

---
वर्जन :
खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जिले में एथलेटिक्स खेलों को बढ़ावा देने के लिए नियमित अंतराल पर खंड व जिला स्तर की प्रतियोगिताएं व अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाता है। -प्रदीप यादव, जिला सचिव, एथलेटिक्स संघ, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article