{"_id":"656cc4e550248420200b3139","slug":"mahendragarh-minor-will-be-renovated-at-a-cost-of-rs-30-crore-dr-abhay-singh-narnol-news-c-203-1-sroh1012-5604-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 करोड़ की लागत से महेंद्रगढ़ माइनर का होगा जीर्णोद्धार : डाॅ. अभय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 करोड़ की लागत से महेंद्रगढ़ माइनर का होगा जीर्णोद्धार : डाॅ. अभय सिंह
विज्ञापन
फोटो संख्या:69-गांव बैरावास में दौंगड़ा अहीर जन विश्वास रैली का न्योता देते नांगल चौधरी के विधाय
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए 30 करोड़ रुपये के लागत से महेंद्रगढ़ माइनर का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं और कार्य भी अलॉट हो चुका है। जैसे ही खेत खाली होंगे कार्य शुरू हो जाएगा। आगामी एक वर्ष में यह कार्य पूर्ण होने के बाद इस क्षेत्र की पानी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। ये बातेें नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने 10 दिसंबर को दौंगड़ा अहीर में होने वाली जन विश्वास रैली को लेकर दौरे के दौरान कहीं।
विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने जन विश्वास रैली को लेकर 16 गांवों में दौरा कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा की प्यासी धरती की प्यास बुझाने के लिए उन्होंने 143 करोड़ रुपये का नहरी पानी का एक प्रोजेक्ट बनवाया जो आज धरातल पर है। इसके कारण यहां के करीब 200 गांवों की अर्थव्यवस्था बदल गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नहरी पानी को दोहन और कृष्णावती नदियों की बेड में डलवाने से पानी के स्तर में और अधिक सुधार होगा। उन्होंने रविवार को गुलावला, कुक्सी, निहालावास, पल, बैरावास, पाल, खेड़की, गडानिया, दूलोठ अहीर, निंबी, छाजियावास, जांजड़ियावास, जाटवास, जोनावास, खैरोली व नांगल सिरोही गांवों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ कर्मपाल यादव, विनोद यादव, राजकुमार यादव, राजेंद्र यादव, मुरली प्रधान, सुरेश यादव सहित अनेक गांवों के सरपंच व पूर्व सरपंच उपस्थित थे।