फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh is second in 12th and eighth in 10th

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ 12वीं में दूसरे व 10वीं में आठवें पायदान पर

Tue, 14 May 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh is second in 12th and eighth in 10th
फोटो संख्या:81- सीबीएसई की ओर से जारी 10वीं के परीक्षा परिणाम में उर्तीण विद्यार्थी स्टाफ के सा
नारनौल/महेंद्रगढ़। सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को दसवीं व बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। महेंद्रगढ़ जिले का 12वीं का परिणाम बेहतर रहा है। इस बार महेंद्रगढ़ जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं पहला स्थान रेवाड़ी ने हासिल किया है। इसके अलावा 10वीं में जिले का प्रदेश में 8वां स्थान रहा है। दसवीं में पंचकुला प्रथम, सोनीपत द्वितीय व कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों खुशी से झूम उठे। बोर्ड की तरफ से पहले 12वीं का परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद दसवीं कक्षा का भी परिणाम घोषित किया गया। बारहवीं कक्षा का इस बार 94 प्रतिशत परिणाम रहा है। इसमें लड़कों से ज्यादा बेटियों का बेहतर परिणाम रहा है। जिले के 7090 बच्चों ने बारहवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 7052 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 6629 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

उधर दसवीं कक्षा का 92.55 प्रतिशत परिणाम रहा है। दसवीं में भी लड़कों से बेहतर लड़कियों का परिणाम रहा है। इस बार दसवीं में 7749 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 7729 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 7153 बच्चाें ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अगर प्रदेश में जिले के स्थान की बात की जाए तो आठवां स्थान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं का परिणाम देख बच्चों के खिले चेहरे

दसवीं कक्षा के परिणाम में स्कूल का टैगोर स्कूल के छात्र मानविक 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम रहे। पीआरएस इंटरनेशनल स्कूल सतनाली की छात्रा माही ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ सराहनीय सफलता पाई। नांलदा विद्या निकेतन डालनवास की छात्रा महिमा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पर रहीं। मार्डन स्कूल की छात्रा मान्यता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं यदुवंशी स्कूल में दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल की छात्रा भारती 97.8 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर रहीं। विशेष, हिमांशु, केनन, सोनम 95.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय व पूर्णिमा 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहीं। विजय इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गीतिका 94 प्रतिशत लेकर स्कूल में टाॅप किया।
12वीं का परीक्षा परिणाम देख झूम उठे छात्र
गांव हंसावास निवासी नालंदा स्कूल की छात्रा अंकिता ने 96.8 प्रतिशत अंकों से सफलता हासिल की है। पीआरएस स्कूल सतनाली की छात्रा तिक्षा ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर सफलता प्राप्त की है। हैप्पी एवरग्रीन स्कूल के छात्र मोहित ने 96.4 अंकों हासिल किये हैं। श्री कृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ की छात्रा ने 96.2 अंक प्राप्त किए हैं। गांव बुचौली की छात्रा मानसी ने 96.2 अंक प्राप्त कर अपने गांव को गौरवान्वित किया है।







10वीं का यह रहा परिणाम

छात्र रजिस्टर्ड कितने छात्रों ने दी परीक्षा उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत

छात्र छात्रा छात्र छात्रा छात्र छात्रा छात्र छात्रा
4856 2893 4841 2888 4425 2728 91.41 94.46


12वीं का यह रहा परिणाम

छात्र छात्रा छात्र छात्रा छात्र छात्रा छात्र छात्रा

4345 2745 4318 2734 4010 2619 92.87 95.79

फोटो संख्या:81- सीबीएसई की ओर से जारी 10वीं के परीक्षा परिणाम में उर्तीण विद्यार्थी स्टाफ के सा

फोटो संख्या:81- सीबीएसई की ओर से जारी 10वीं के परीक्षा परिणाम में उर्तीण विद्यार्थी स्टाफ के सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed