फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh: 15668 voters voted in 23 booths to choose the city government

महेंद्रगढ़ : शहर की सरकार चुनने के लिए 23 बूथों पर 15668 मतदाताओं ने किया मतदान

Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh: 15668 voters voted in 23 booths to choose the city government
महेंद्रगढ़। नगरपालिका महेंद्रगढ़ के छह चेयरमैन तथा 15 पाषदों के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। शहर में 23 बूथों पर 15668 मतदाताओं ने अपनी पसंद के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 74.5 रहा। 11 बजे तक 31.8 प्रतिशत मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। वहीं 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत 40.35 तक पहुंच गया। दोपहर बाद सवा तीन बजे तक शहर के 62.5 प्रतिशत मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। शाम छह बजे तक 74.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

---------
- सुरक्षा के दिखे व्यापक प्रबंध, बूथों का जायजा लेते रहे अधिकारी:
दिनभर पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों का दौरा कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते नजर आए। डीएसपी रणवीर सिंह, शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी, सीआईडी व सीआईएटीम कर्मचारी दिनभर मुस्तैद रहे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर छह से सात पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रही। वहीं चुनाव अधिकारी एसडीएम वकील अहमद, सहायक राजेश शर्मा, कानूनगो सतीश बेरी, नपा सचिव नवीन, नपा एमई योगेश राठी, जेई सागर मलिक कानूनगो रामफल, सुरेश पटवारी, मास्टर रमेश, हरिश, मनीष विभिन्न बूथों पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

----------
- तैयारियों को लेकर दावे नहीं दिखे धरातल पर:
शहर में बने 23 बूथों में से किसी पर भी दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर तक का प्रबंध नहीं किया गया था। दिव्यांगों के परिजन गोद में उठाकर ही बूथों तक पहुंच रहे थे। चेयरमैन व पार्षद पद के उम्मीदवारों द्वारा दिव्यांगों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई। अनेक मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। कहीं शौचालय तो कहीं बिजली नहीं होने से मतदाताओं को कुछ परेशानियां जरूरी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- मौसम रहा मेहरबान, दो से चार प्रतिशत बढ़ा मतदान
पिछले दो दिनों से हल्की बारिश होने से मौसम भी खुशगवार रहा। सुबह से ही बूंदबांदी शुरू हो गई जो दोपहर तक जारी रही। इसके बाद दिनभर ठंडी हवा चलने से लोगों ने भी मतदान प्रक्रिया में मौसम का भी बड़ा योगदान रहा। शहरवासियों का मानना है कि मौसम अनुकूल रहने से दो से चार प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है।

----------
- यह रहा पोलिंग बूथों पर मतदान व प्रतिशत का आंकड़ा:
बूथ नंबर कुल वोट पोेलिंग पोलिंग प्रतिशत
1 741 521 70.31
2 765 479 62.61
3 756 473 62.67
4 850 607 71.41
5 1243 983 79.01
6 800 517 64.63
7 960 708 73.75
8 1209 864 71.46
9 1046 785 75.05
10 1212 912 75.25
11 802 606 75.56
12 880 664 75.45
13 800 667 83.38
14 777 660 84.94
15 816 703 86.15
16 765 628 82.09
17 1286 979 75.13
18 887 698 78.69
19 716 600 83.8
20 739 606 82.0
21 700 474 67.71
22 990 677 68.38
23 1293 857 66.28
कुल 21033 15668 74.05
-----------
- पूर्व शिक्षामंत्री दिनभर रहे मतदान केंद्रों पर:
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा रविवार को दिनभर मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लेते रहे। उन्होंने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुए जिसके लिए शहरवासी बधाई के पात्र हैं। आगामी 22 जून को मतगणना की जाएगी। इन चुनावों के के बाद 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed