फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mahendra district top three in state in 10th exam result

10वीं के परीक्षा परिणाम में महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Fri, 10 Jul 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
mahendra district top three in state in 10th exam result
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च-2020 में संचालित सेकेंडरी (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा का परिणाम शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घोषित कर दिया। इसमें महेंद्रगढ़ जिला 69.81 फीसदी के साथ प्रदेेश में तीसरे नंबर पर रहा। पहले नंबर पर रेवाड़ी और दूसरे पर जींद जिला रहा।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम के अनुसार जिले में 10वीं कक्षा में 11442 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 7988 छात्र पास हुए हैं। जबकि कंपार्टमेंट में 1229 बच्चे आए हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्कूल संचालक और छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा परिणाम नहीं देख सके। हरियाणा सीनियर सेकेंडरी के चेयरमैन हितेंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा परिणाम देर रात तो जारी कर दिया। लेकिन पोर्टल पर रात पौने दस बजे तक रिजल्ट उपलब्ध नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इस बार भी स्कूल परिणाम अच्छा रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार काफी देर से परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। पिछले साल जूून में परीक्षा परिणाम जारी हो गया था। पिछले साल महेंद्रगढ़ जिले के कई बच्चों ने मेरिट में भी स्थान बनाया था।
विज्ञापन

डीईओ सुनील दत्त ने कहा कि खुशी की बात हैं कि प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिला तीसरे नंबर पर आया है। बीईओ केएस बालवान ने बताया कि अभी परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। सरकारी स्कूलों के रिजल्ट बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश तीसरे स्थान पर जिला रहा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। बता दें कि लॉकडाउन (कोविड-19 महामारी) से पूर्व सेकेंडरी परीक्षा के केवल चार विषयों की परीक्षा ही हो सकी थी। हरियाणा बोर्ड ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनाई गई अंकन नीति अनुसार ही शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा भी संपन्न करवाए गए विषयों की परीक्षा के औसत अंकों के आधार पर अंक माने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों ने मारी बाजी, 69.86 प्रतिशत हुईं पास
प्रदेश में दसवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 64.59 फीसदी रहा है। परीक्षा में 69.86 प्रतिशत लड़कियां व 60.27 प्रतिशत लड़के पास हुए। इस प्रकार लड़कियों ने लड़कों से 9.59 फीसदी ज्यादा बढ़त हासिल की है। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 62.38 फीसदी रहा है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जसबीर सिंह के अनुसार यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह बोर्ड की आगामी होने वाली परीक्षा में आंशिक अंक सुधार कर सकता है। जिसके लिए परीक्षार्थी को दो अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed