फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Maharaja Agrasen had abolished social inequality: Narmada

अग्रसेन महाराज ने ऊंच-नीच को समाप्त किया था : नर्मदा

Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen had abolished social inequality: Narmada
फोटो नंबर-14अग्र भागवत कथा का श्रवण करती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। अग्रवाल सभा भवन में आयोजित अग्र भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास महामंडलेश्वर नर्मदा शंकरपुरी महाराज ने अग्रसेन महाराज के जीवन चरित्र और पराक्रम का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि अग्रसेन महाराज ने साहस और दूरदर्शिता से आग्नेय पुरी (अग्रोहा नगरी) का निर्माण करवाया। उन्होंने एक लाख लोगों को बसाकर समाज में ऊंच-नीच को समाप्त किया था। एक रुपया, एक ईंट के सिद्धांत को लागू कर समता व सहयोग का संदेश दिया। इसी कारण अग्रसेन महाराज को समाजवाद का प्रवर्तक माना जाता है।
विज्ञापन

बताया गया कि अपने कुलगुरु गर्गाचार्य जी के आदेश पर अग्रसेन महाराज ने नागराज महिधर की पुत्री माधवी से विवाह किया। उन्होंने एक पत्नी व्रत का सिद्धांत समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अग्रसेन-माधवी विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई। कथा व्यास ने अग्रसेन महाराज को पुरुषार्थ के देवता बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed