फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahaprabhu Jagannath's Rath Yatra taken out with great pomp, Minister Bedi pulled the rope of the chariot

Mahendragarh-Narnaul News: धूमधाम से निकाली महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा, मंत्री बेदी ने खींची रथ की रस्सी

Sat, 28 Jun 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mahaprabhu Jagannath's Rath Yatra taken out with great pomp, Minister Bedi pulled the rope of the chariot
27जेएनडी27-महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा रथ खींचते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
नरवाना। नगर में शुक्रवार को महाप्रभु श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत नेहरू पार्क स्थित ग्रीनलैंड पैलेस से हुई।
विज्ञापन

इसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना के बाद महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा को रस्सी खींचकर रवाना किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बेदी खुद यात्रा के आगे-आगे झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए चले। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज को आध्यात्मिक चेतना, एकता और संस्कारों से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को महाप्रभु जगन्नाथ के दिखाए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश के स्वर्णिम विकास में भागीदार बनना चाहिए। रथ यात्रा में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं को पारंपरिक रथों में नगर भ्रमण पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर भगत सिंह चौक, अपोलो चौक, खादी चौक से होती हुई पुरानी अनाज मंडी में पहुंची। इस मौके पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति महाप्रभु जगन्नाथ की प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ता है, वह सच्चे सुख की प्राप्ति करता है। महाप्रभु न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं, जिनके विचार समाज को जोड़ने का काम करते हैं। इ मंदिर प्रांगण में मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष सिंगला, ओडिशा से प्रदीप मोर, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, एचसीएस अधिकारी जगदीप ढांडा, जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, संयोजक रितेश, राजु, संयम गुप्ता, मंडी प्रधान ईश्वर गोयल, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, जोरा सिंह बड़नपुर, सुरेश दनौदा, सुरेश पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed