फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Madhogarh police caught three accused along with 23 buffaloes and 12 cattle

Mahendragarh-Narnaul News: माधोगढ़ पुलिस ने 23 भैंस व 12 कटड़ों सहित तीन आरोपी पकड़े

Mon, 02 Oct 2023 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Madhogarh police caught three accused along with 23 buffaloes and 12 cattle
महेंद्रगढ़। राजस्थान के झुंझुनूं से दिल्ली की गाजीपुर मंडी में भैंस–कटड़ों को लेकर जा रहे ट्रक को माधोगढ़ चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों सहित काबू किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शनिवार रात को नाका लगाकर वाहनों की जांच की थी। ट्रक में 23 भैंस और 12 कटड़ों को ठूंस–ठूंस कर भरा गया था। माधोगढ़ चौकी की पुलिस टीम को पुलिस कंट्रोल रूम नारनौल से सूचना मिली थी कि ट्रक में क्रूरता से पशु भरे हुए हैं और सतनाली से महेंद्रगढ़ की तरफ जा रहा है और राजस्थान नंबर कैंटर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी का ट्रक को रुकवाकर जांच की। ट्रक के अंदर भैंस और कटड़ों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह भैंस–कटड़ों को राजस्थान के झुंझुनूं से दिल्ली स्थित गाजीपुर मंडी में लेकर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि माधोगढ़ चौकी की पुलिस टीम को पुलिस कंट्रोल रूम नारनौल से सूचना मिली कि एक ट्रक मे क्रुरता से पशु भरे हुए हैं और सतनाली से महेंद्रगढ की तरफ आ रहा है। सूचना पर टीम ने नाका बंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक ट्रक सतनाली की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसको रुकवाकर जांच की तो 35 पशु मिले। ट्रक चालक व उसके साथियों को काबू करके पूछताछ की तो ट्रक चालक ने अपना नाम सिकंदर निवासी वार्ड नंबर 27 मोहल्ला रैगरो झुंझुनूं तथा दूसरे ने अपना नाम जाबिद निवासी वार्ड नंबर 16 मौहल्ला खटीकान झुंझुनूं बताया। वहीं तीसरे ने अपना नाम रमजान निवासी चूरु बाई पास रोड, नयासर रास्ता वार्ड नंबर 1 झुंझुनूं बताया। आरोपियों ने अपने आपको पशुओं का व्यापारी बताया। ट्रक की जांच की गई तो क्षमता से अधिक भैंस व कटड़े ठूस-ठूस कर के भरे मिले। आरोपी ट्रक चालक, मालिक व पशुओं के व्यापारी द्वारा अपने ट्रक में क्षमता से अधिक क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर, बिना लाइसेंस व परमिट के भैसें वा कटङे भरने पर पशु क्रुरूता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed