फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Madhana's Pritam Kumar won bronze in 10 km marathon.

Mahendragarh-Narnaul News: 10 किमी मैराथन में मढ़ाना के प्रीतम कुमार ने जीता कांस्य

Mon, 04 Nov 2024 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Madhana's Pritam Kumar won bronze in 10 km marathon.
नारनौल। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में बीएसएफ की ओर से आयोजित 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में मढ़ाना गांव के प्रीतम कुमार ने कांस्य पदक जीता है। इस मैराथन दौड़ को सुबह 7 बजे आईजी बीएसएफ अशोक यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। प्रीतम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूर्व सीनियर कैडेट प्रवीण कुमार (सोनू वर्मा) ने बताया कि खेलों में हार जीत तो लगी रहती है।
विज्ञापन

अनुशासित खिलाड़ी हर हार से सबक लेकर जीत की ओर आगे बढ़ता है। खेल में जीतना या हारना महत्वपूर्ण तो है, लेकिन उससे भी विशेष बात यह है कि खेल को कितने अनुशासन से खेला गया। इस पर बांदीपोरा जिले के विधायक निजामुद्दीन भट्ट व कमांडेंट एसके किस्पोट्टा ने मेडल इनाम देकर सम्मानित किया। प्रीतम की इस उपलब्धि पर सोनू वर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed