फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Made aware of the role of pharmacists

Mahendragarh-Narnaul News: फार्मासिस्टों की भूमिका से कराया अवगत

Sat, 27 Sep 2025 07:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Made aware of the role of pharmacists
फोटो संख्या:53-हरियाणा केंद्रीय  विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़-स्रोत-​ हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार रहे। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य संवर्धन और औषधियों के सुरक्षित उपयोग में फार्मासिस्टों की भूमिका से अवगत कराया।
विज्ञापन












विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान, डॉ. दिनेश के. गुप्ता, डीन एसआईएएस एवं प्रो. सुनीता श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की भी उपस्थिति रही। फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. विपिन कुमार परिहार ने फार्मासिस्टों के महत्व और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. मनीषा पांडेय एवं डॉ. अशोक जांगडा ने किया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम वास्तव में फार्मेसी पेशे के महत्व को रेखांकित करता है तथा स्वास्थ्य सेवा एवं सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed