{"_id":"67b46956e4606dd471080419","slug":"madar-rohtak-madar-train-service-will-start-from-25th-will-halt-for-two-minutes-in-narnaul-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मदार-रोहतक-मदार रेलसेवा 25 से शुरू, नारनौल में दो मिनट का करेगी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मदार-रोहतक-मदार रेलसेवा 25 से शुरू, नारनौल में दो मिनट का करेगी ठहराव
Tue, 18 Feb 2025 04:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:34 PM IST
सार
गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाटू श्याम मेला 2025 के यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल रेलसेवाओं की सुविधा रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर में ठहराव करेगी। वहीं मदार-रोहतक-मदार रेलसेवा नारनौल, निजामपुर और अटेली में ठहराव करेगी। यहां पर दोनों ट्रेन दो-दो मिनट का ठहराव करेगी।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा एक मार्च से 16 मार्च तक (16 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा एक मार्च से 16 मार्च तक (16 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउंडा, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा 25 से शुरू
गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर एवं अबोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 07 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होगें।
विज्ञापन