{"_id":"6aa83ec8943f67338b0bd601","slug":"lord-ganesha-has-been-installed-at-around-40-locations-across-the-city-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145311-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में करीब 40 स्थानों पर विराजे गणेशजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में करीब 40 स्थानों पर विराजे गणेशजी
विज्ञापन
फोटो नंबर-15गणेश उत्सव को लेकर गणेशजी की शोभायात्रा निकालते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को नारनौल शहर गणपति भक्ति में डूबा नजर आया। शहर के कई मोहल्लों से गणेशजी की शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। शहर में करीब 40 स्थानों पर गणेशजी की प्रतिमाएं विधिविधान से स्थापित की गईं। सुबह से शाम तक ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयकारे गूंजते रहे।
मां चामुंडा देवी मंदिर से करीब 10 शोभायात्राएं अलग-अलग मोहल्लों के लिए रवाना हुईं। कई मोहल्लों में दो से तीन स्थानों पर गणेशजी विराजमान हुए। लोगों ने अपने घरों में भी प्रतिमाएं स्थापित कीं। पुराने गणेश उत्सव मंडल ने महावीर चौक से सत्यनारायण मंदिर तक शोभायात्रा निकाली।
गणपति उत्सव मंडल ने मां चामुंडा देवी मंदिर से छोटा-बड़ा तालाब तक शोभायात्रा निकाली, जिसमें महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। श्री सिद्धिविनायक सेवा मंडल सिली के राजा गणेश की मोहल्ला धोलियांन में विधिवत स्थापना हुई। अब 11 दिनों तक पूजा और कार्यक्रम होंगे। संवाद