फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lokesh's Sahiwal cow tops the milk competition.

Mahendragarh-Narnaul News: दूध प्रतियोगिता में लोकेश की साहिवाल गाय अव्वल

Thu, 20 Aug 2026 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lokesh's Sahiwal cow tops the milk competition.
सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। गांव सहारनवास में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से तीन दिवसीय दूध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लोकेश यादव की साहिवाल नस्ल की गाय ने प्रथम स्थान हासिल किया। गाय ने प्रतिदिन 15 किलोग्राम से अधिक दूध दिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए उसे प्रथम स्थान मिला। विभाग ने पशुपालक को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. विनोद कुमार यादव की देखरेख में हुआ। इस दौरान राजकीय पशु चिकित्सालय सहारनवास के प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. शेखर यादव मौजूद रहे। राजकीय पशु पॉलीक्लिनिक सहारनवास के इंचार्ज डॉ. प्रदीप जांगड़ा भी मौजूद रहे। वीएलडीए वरुण, पशु परिचर प्रमोद कुमार और सुखबीर सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

---------------

15 से 40 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि
डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा नस्ल और साहिवाल गायों तथा मुर्रा भैंसों के संरक्षण और बेहतर पालन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से दूध प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पात्र पशुपालकों को 15 हजार से 40 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इससे पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशुओं के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

सरल पोर्टल पर शुरू हुआ योजनाओं के लिए आवेदन
उपनिदेशक ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक पशुपालक ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सामान्य वर्ग के पशुपालकों के लिए चार और 10 पशुओं की डेयरी यूनिट स्थापित करने की योजनाएं उपलब्ध हैं। भौतिक सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा 20 और 50 पशुओं की हाईटेक डेयरी योजना के साथ 100 पशुओं की यूनिट को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।

------------

एससी वर्ग को 50 प्रतिशत तक अनुदान
डॉ. शेखर यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पशुपालकों के लिए डेयरी यूनिट स्थापित करने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। इसके अलावा भेड़-बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान दिया जा रहा है। ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैकयार्ड पोल्ट्री योजना भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed