फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lights installed at a cost of Rs 56 lakh could not illuminate the city even for five months

Mahendragarh-Narnaul News: शहर को पांच माह भी रोशन नहीं कर पाई 56 लाख रुपये से लगी लाइट

Tue, 24 Jun 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lights installed at a cost of Rs 56 lakh could not illuminate the city even for five months
फोटो संख्या:-60 मसानी चौक से परशुराम चौक तक  सोमवार रात 8.53 बजे छाया अंधेरा--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से फरवरी में 56 लाख रुपये से लगाई गई लाइट शहर को पांच माह भी रोशन नहीं कर पाईं। शाम होते ही शहर के मुख्य चौक-चौराहे और बाजार में अंधेरा पसर जाता है।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका में जिम्मेदार अधिकारियों के पद रिक्त होने के कारण संबंधित ठेकेदार को अभी तक नोटिस तक नहीं दिया गया है। पांच माह में ही लगाई गई 2310 लाइटों में आधी से अधिक खराब हो चुकी हैं। बता दें कि नगर पालिका की ओर से जून 2024 में एक निजी कंपनी को 56 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से नपा को 2310 स्ट्रीट लाइट भेजी गई थी। यह स्ट्रीट लाइट नौ माह के बाद नगर पालिका के गोदाम से बाहर निकली थी और इन्हें निर्धारित स्थानों पर लगाने के लिए फरवरी व मार्च में युद्ध स्तर पर ठेकेदार की ओर से काम भी किया गया था। इसी बीच प्रदेश सरकार की ओर से पुरानी लाइट की मरम्मत के लिए नगर पालिकाओं को आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा की ओर से पुरानी लाइट की मरम्मत के लिए करीब 15 लाख रुपये का टेंडर भी जारी किया गया था, लेकिन शहर में अधिकांश पुरानी लाइट के स्थान पर नई लाइट लगा दी गई। इसके कारण वर्तमान ठेकेदार ने पुरानी लाइट की मरम्मत करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि उसकी ओर से लगाई गई पुरानी लाइट में से अधिकांश तो बदल दी गई है।
वहीं नए ठेकेदार ने यह कहते हुए लाइट बदलने से मना कर दिया कि वह केवल नई खराब हुई लाइट की ही मरम्मत करेगा, जबकि नई लाइट की दो साल की वारंटी है। अब दोनों ही ठेकेदारों ने एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। वहीं नगर पालिका में सचिव की स्थायी नियुक्ति नहीं होने से न ही तो पुराने ठेकेदार को नोटिस दिया गया है और न ही नए ठेकेदार को।
इंसेट
शहर के इन स्थानों पर खराब है लाइट
शहर के गोशाला रोड, मसानी चौक, परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, सिनेमा रोड, शॉपिंग काम्प्लेक्स, रेलवे रोड, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड, डुलाना रोड सहित मुख्य बाजारों में भी कई स्थानों पर लाइट खराब है। इसके अलावा नपा की ओर से किसी भी कर्मचारी की रात के समय बंद पड़ने वाली लाइट को जलाने के लिए ड्यूटी भी नहीं लगाई गई है। कई स्थानों पर तो दिनभर लाइट जली रहती हैं।

--------------
- वर्जन:
कई बार मौखिक ठेकेदार को लाइट ठीक कराने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन शहर में पुरानी व नई लाइटें अलग-अलग फर्माें से लगवाई गई थी। वह दोनों फार्मों के ठेकेदार एक-दूसरे की जिम्मेदारी बता पल्ला झाड़ रहे हैं, लेकिन नोटिस देकर जिम्मेदारी तय की जाएगी। जल्द ही खराब लाइट को बदलवाया जाएगा।- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:-60 मसानी चौक से परशुराम चौक तक  सोमवार रात 8.53 बजे छाया अंधेरा--संवाद

फोटो संख्या:-60 मसानी चौक से परशुराम चौक तक  सोमवार रात 8.53 बजे छाया अंधेरा--संवाद

फोटो संख्या:-60 मसानी चौक से परशुराम चौक तक  सोमवार रात 8.53 बजे छाया अंधेरा--संवाद

फोटो संख्या:-60 मसानी चौक से परशुराम चौक तक  सोमवार रात 8.53 बजे छाया अंधेरा--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed