{"_id":"69f786d024d4436e0c008a02","slug":"light-rain-in-narnaul-possibility-of-heavier-rainfall-in-may-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139431-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में हुई हल्की बारिश, मई में अधिक बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में हुई हल्की बारिश, मई में अधिक बारिश की संभावना
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18नारनौल में रविवार शाम को बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल।
रविवार शाम पांच बजे नारनौल में मौसम बदल गया और हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, मई में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में औसत वर्षा सामान्य से अधिक रहने की ज्यादा संभावना है।
वहीं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून आमतौर पर जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचता है। पिछले कुछ वर्षों से यह लगातार जून के अंतिम दिनों में दस्तक दे रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 25 मई से 2 जून के बीच नौतपा आता है।
इस नौ दिनों के दौरान सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं जिससे मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली तापमान 45-48 डिग्री तक पहुंच जाता है लेकिन मई में 7-8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिसमें 4-5 पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
इसकी वजह से तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों से बार बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मई के पहले पखवाड़ा में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे बना रहेगा जबकि दूसरे पखवाड़े में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
आंधी के साथ निजामपुर में हुई हल्की बारिश
निजामपुर। क्षेत्र में रविवार को दिनभर खिली धूप के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कुछ गांवों में आंशिक और छिटपुट बूंदों से मौसम सुहावना हो गया। बादलों की आवाजाही जारी रही जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा और गर्मी से राहत का सिलसिला जारी रहा। संवाद