{"_id":"6776d081980345f7c70ab642","slug":"light-drizzle-expected-from-tomorrow-temperature-also-dropped-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119865-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कल से हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान भी लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कल से हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान भी लुढ़का
Thu, 02 Jan 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नारनौल में वीरवार सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। क्षेत्र में हाड़कंपा देने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं घने कोहरे ने वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगा दिया है। सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह रही है। इससे हादसे होने का भी अंदेशा बन रहता है।
वीरवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमशः 14.6, 3.8 और 16.8, 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि संपूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर और अधिकतर स्थानों पर ऊपरी व निचले सतह पर कोहरा छाया रहता है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पाकिस्तान पर बने चक्रवातीय सर्कुलेशन से दोपहर के समय आंशिक बादलवाही भी देखने को मिल रही है। वहीं संपूर्ण इलाके में दृश्यता घटकर 50-100 रह गई। इसकी वजह से वाहन रेंगकर चलते दिखाई दिए। एनसीआर दिल्ली में चार जनवरी तक राज्य में कोहरा, आंशिक बादल वाही व दोपहर को बीच बीच में बहुत हल्की धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
चार जनवरी को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। इसकी वजह से हरियाणा के उत्तरी और कुछ पूर्वी हिस्सों में बूंदा-बांदी की संभावना बन रही हैं। 5-6 जनवरी को कोहरा, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर पूर्वी हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज चमक व हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।