फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Life affected due to fog, brakes on vehicle speed

Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे से जनजीवन प्रभावित, वाहनाें की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Fri, 19 Jan 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Life affected due to fog, brakes on vehicle speed
नारनौल। जिले में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का कहर कम होने नाम नहीं ले रहा है। वहीं कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। कोहरे में दृश्यता काफी कम रही। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वहीं वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को को रात्रि के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई। इस प्रकार शुक्रवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार सूखी हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ने से क्षेत्र में पाला जमने की स्थिति बनी हुई है। दोपहर बाद तेज धूप खिलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि उत्तर भारत में ठंड अपने प्रचंड तेवरों से आगाज किए हुए है। क्षेत्र में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं डेढ़ महीने से क्षेत्र से बारिश की गतिविधियां नदारद हैं। इसके चलते सूखी हाड़कंपा देने वाली ठंड अपना रूप दिखा रही है। ठंड के साथ कोहरे से भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। इस कारण सड़कों पर वाहनों रेंगकर चल रहे हैं। हाड़कंपा देने वाली ठंड के कारण सड़कों व बाजारों में भी रौनक कम हो गई है। लोग जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं बाजारों में दुकानदार दुकानों के बाहर अलाव जलाकर व घरों में हीटर के सहारे में ठंड से बचाव करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


आगामी सप्ताह तक राहत मिलने के नहीं है आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 21 जनवरी और 25 जनवरी को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव से आंशिक बादलवाही और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन ठंड से राहत के अभी आसार नहीं बन रहे हैं। हालांकि दिन के समय चमकदार धूप खिल रही है, लेकिन बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है, क्योंकि जिले का रात्रि का तापमान पिछले कई दिनों से सिंगल डिजिट में दर्ज किया जा रहा है। जिसके चलते जिला महेंद्रगढ़ की रातें हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में सबसे ठंडी बनी हुई है। शुक्रवार को भी नारनौल का रात्रि तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वीरवार को जिला में नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश 7.2 डिग्री सेल्सियस और 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed