{"_id":"63c2f6d8f2dd43693d308857","slug":"lesson-taught-to-follow-traffic-rules-narnol-news-rtk6693410187-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यातायात नियमों का पालन करने का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यातायात नियमों का पालन करने का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन
वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते आयोजक। संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। सड़क सुरक्षा संगठन नारनौल की ओर से आज 32 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत महावीर चौक नारनौल में ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रैफिक एसएचओ सत्यनारायण ने की।
सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दो पहिया एवं चार पहिया लगभग पांच सौ वाहनों के आगे सफेद, पीछे लाल एवं साईड में पीले निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के पर्चे वितरित किए।
इस मौके पर मेमोरियल रजिस्टर समिति नांगल काठा से झलूराम ने सत्यनारायण ट्रैफिक एसएचओ को अच्छी ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सराहनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्रा रितु, अन्नू, मोनिका और अंजू ने वाहनों के रिफ्लेकटर लगाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
एसएचओ सत्यनारायण ने कहा कि कोहरे में चालक अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाएं। वाहनों में फॉग लाइट का इस्तेमाल अवश्य करें। जहा तक सम्भव हो कोहरा में सड़क पर निकलने से बचें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आरएसओ सुरेश चौधरी, सुरेश संघी, बद्री प्रसाद गर्ग, गोविंद व्यास, सोमदेव एवं समस्त ट्रैफिक स्टाफ उपस्थित था।