फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Leopard spotted on the road, causing panic among villagers.

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 30 Jan 2026 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on the road, causing panic among villagers.
फोटो 16रास्ते में घूमते हुए तेंदुआ। ग्रामीण
नांगल चौधरी। दताल गांव से सटे राजस्थान के देवता गांव के रास्ते पर एक तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वीरवार रात को गाड़ी ले जा रहे कुछ युवकों ने रास्ते में एक तेंदुआ देखा तो वीडियो बना लिया और गांव के सरपंच जिले सिंह को बताया।
विज्ञापन

गांव के सरपंच जिले सिंह ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सघन जांच व मौका मुआयना किया गया। हालांकि, टीम को मौके पर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। इसके बावजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वन राजिक अधिकारी रजनीश यादव ने बताया कि सूचना और वीडियो मिलने पर मौके पर पहुंचे हैं लेकिन काफी छानबीन करने बाद भी तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पहाड़ी और वन्य क्षेत्र होने के कारण जंगली जानवर कई बार रास्ता भटक कर ग्रामीण क्षेत्रों में आ जाते हैं। फिलहाल लोगों को सतर्क और सावधान रहने की हिदायत दी है। साथ ही कोई भी गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है।

पहले भी दिख चुका है तेंदुआ
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण जंगली जानवरों की आवाजाही की संभावना बनी रहती है। विभाग की ओर से क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले भी गोलवा-गागुताना के रास्तें में तेंदुआ दिखाई दिया था और गोलवा गांव में एक भैंस के कटडे को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed