{"_id":"66f311e3933f2b06000399d6","slug":"leadership-abilities-develop-in-volunteers-dr-lakshminarayan-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112290-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों में होता है नेतृत्व क्षमता का विकास : डॉ. लक्ष्मीनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों में होता है नेतृत्व क्षमता का विकास : डॉ. लक्ष्मीनारायण
Wed, 25 Sep 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ स्टाफ सदस्य
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव स्वयंसेवकों को परिश्रम और समर्पण के महत्व पर अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा मंच है, जहां युवा पीढ़ी को न केवल समाज सेवा का अवसर मिलता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी योगदान होता है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक प्रो. सोमवीर ने बताया कि इस योजना की शुरुआत 24 सितंबर 1969 को की गई थी। आज राष्ट्रीय सेवा योजना से देशभर में 40 लाख से भी अधिक स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं। चाहे कोविड-19 महामारी का दौर हो, चाहे बाढ़ जैसी आपदा या कोई अन्य संकट एनएसएस के स्वयंसेवक हर परिस्थिति में राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
योजना न केवल आपदा प्रबंधन और समाज सेवा में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करती है, बल्कि उन्हें अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण का पाठ भी सिखाती है।