फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lawrence gang's sharp shooter injured in encounter

Mahendragarh-Narnaul News: लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में घायल

Mon, 01 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lawrence gang's sharp shooter injured in encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महेंद्रगढ़। फरीदाबाद रोड पर बलियावास गांव के पास 29 अगस्त की रात ढाई बजे स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से महेंद्रगढ़ के कनीना खंड के गांव भड़फ निवासी लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर रोहित घायल हो गया। उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
रोहित पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एसटीएफ गुरुग्राम के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि रोहित फरीदाबाद रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद गांव बलियावास के पास नाका लगाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आ रहे रोहित को रोकने का प्रयास किया तो रोहित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से रोहित घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है। घायल रोहित को सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में 17 जून को श्री गंगानगर के जस्सा सिंह मार्ग पर कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले में रोहित का नाम सामने आया था। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। रोहित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शूटर रोहित गोदारा का करीबी बताया जाता है। वह कई संगठित आपराधिक वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा चुका है।

रोहित के खिलाफ कनीना, गुरुग्राम, राजस्थान में दर्ज हैं कई मामले
कनीना खंड के गांव भड़फ निवासी रोहित पर कई मामले दर्ज हैं। सबसे पहले वर्ष 2023 में कनीना में उसके खिलाफ धारा 148, 149, 323, 341, 506 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 2025 में गुरुग्राम फेज- 1 में उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। 2025 में पचेरी राजस्थान में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। 17 जून 2025 को राजस्थान के गंगानगर में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।



रोहित गैंग से जुड़ाव
रोहित ने भड़फ गांव के सरस्वती स्कूल में दसवीं की पढ़ाई की। उसकी बहन की शादी 2025 में हुई थी जिसमें रोहित मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार रोहित शुरू से शांत स्वभाव का था लेकिन वह नशे की लत से इस लॉरेंज गैंग में जुड़ गया। रोहित के पिता गोपीचंद मेहनत मजदूरी करके घर का पालन करते हैं। दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद रोहित घर देर रात आता था। वह कब लॉरेंस गैंग से जुड़ गया किसी को पता भी नहीं चला। रोहित अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed