फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last year 31 people lost their lives in rail accidents and this year 19 people lost their lives.

Mahendragarh-Narnaul News: रेल हादसों में पिछले साल 31 तो इस साल 19 लोगों गंवा चुके जान

Sun, 01 Sep 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Last year 31 people lost their lives in rail accidents and this year 19 people lost their lives.
नारनौल। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपी चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर होने वाले हादसे व आत्महत्या के मामले व प्राकृतिक मौत के मामले घटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जीआरपी अधिकारी ने हादसों के पीछे कई कारण बताएं हैं, जो कि वास्तव में ध्यान देने का विषय है। हालांकि इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी हर संभव प्रयास कर रही है। कर्मचारियों की कमी, अज्ञानता, लापरवाही, प्रेम प्रसंग, पारिवारिक व व्यक्तिगत कारणों सहित अनेकों वजह के चलते ऐसे मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और लोग काल का ग्रास बन रहे हैं।
विज्ञापन

साल 2020 में 24, 2021 में 31 और साल 2022 में भी 31 मामले आए हैं। इसी तरह साल 2023 में ऐसे हादसों की संख्या 31 रही और इस साल अब तक यह आंकड़ा 19 पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी कम क्षेत्र बड़ा
अधिकारी ने बताया कि उनका एरिया रेवाड़ी जिले के खोरी गांव से शुरू होकर नारनौल होते हुए राजस्थान की सीमा तक लगता है। ऐसे में महिला स्टाफ, मुंशी व सिपाही सभी का मिलाकर कुल 10 ही कर्मचारियों का स्टाफ है। इतने बड़े क्षेत्र को कवर करने के लिए उनके पास कम से कम 25 कर्मचारियों के स्टाफ की जरूरत है।

हादसों की मुख्य वजह
जीआरपी के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने के मुख्य कारणों में लापरवाही सबसे मुख्य वजह है। इसके अलावा पति पत्नी में अनबन, कर्जा, पारिवारिक कलह व प्रेम प्रसंग आदि आत्महत्या करने की प्रमुख वजहों में शामिल हैं।
समय समय पर लगाते हैं कैंप
आमजन को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में स्पीकर पर थोड़ी थोड़ी देर में अनाउंसमेंट कराया जाता है, ताकि आमजन सचेत व सुरक्षित रहे। साथ ही समय समय पर शिविर लगाकर भी जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतते हैं और परिणामस्वरूप अपने बेशकीमती जीवन से हाथ धो बैठते हैं।


यह हैं आंकड़े
माह साल 2023 साल 2024
जनवरी 03 04
फरवरी 01 01
मार्च 02 05
अप्रैल 02 01
मई 01 02
जून 04 04
जुलाई 02 00
अगस्त 04 02
सितंबर 04
अक्टूबर 04
नवंबर 04
दिसंबर 00
(कुल) (31) (19)
आमजन से अपील है कि प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़ने व उतरने में जल्दी न करें। नियमों का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें। जहां तक हो सके ट्रैक पर न चले और पटरियों को पार करते समय सावधानी बरतें।
कैलाश चंद, जीआरपी चौकी प्रभारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed