फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Laparoscopic surgery launched at Kanina CHC; no more rushing to cities for treatment.

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना सीएचसी में दूरबीन से ऑपरेशन शुरू, शहरों की भागदौड़ खत्म

Thu, 23 Jul 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Laparoscopic surgery launched at Kanina CHC; no more rushing to cities for treatment.
फोटो संख्या:51- कनीना उप नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक ड्रेगर एटलान A-100 एनेस्थीसिया वर्कस्टेश
कनीना। शहर स्थित उप नागरिक अस्पताल में दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीजों को पित्त की थैली, अपेंडिक्स और हर्निया जैसे सामान्य ऑपरेशनों के लिए रेवाड़ी, नारनौल या गुरुग्राम का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में आधुनिक ड्रेगर एटलान ए-100 एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन स्थापित किया गया है। इससे ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह तैयार हो गया है। नई सुविधा शुरू होने से स्थानीय मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दूरबीन विधि से होने वाले ऑपरेशन में दर्द कम होता है, संक्रमण का खतरा भी घटता है और मरीज को अपेक्षाकृत जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। इससे मरीजों के समय और खर्च, दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

----------------
विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती
कनीना अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीजों की जांच की जाती है। मरीजों की इस भीड़ को देखते हुए अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र और सर्जन डॉ. हेमंत नागर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल गहलोत और फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. साक्षी मलिक भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
इन बीमारियों का होगा इलाज
नई तकनीक के आने से अब पित्त की थैली, अपेंडिक्स और हर्निया जैसी बीमारियों के ऑपरेशन छोटे चीरे के जरिये किए जा सकेंगे। सामान्य सर्जरी के साथ हड्डी रोगों से जुड़े ऑपरेशन व महिला रोगों से संबंधित ऑपरेशन भी अब कनीना में ही हो पाएंगे। इन सभी ऑपरेशनों में एनेस्थीसिया की आवश्यकता होती है और इसकी सुविधा भी अस्पताल में की गई है।


-----------
वर्जन
कनीना सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं विस्तार किया गया है। अब सामान्य ऑपरेशन के लिए लोगाें को बड़े शहरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का हिस्सा है।
- आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा

फोटो संख्या:51- कनीना उप नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक ड्रेगर एटलान A-100 एनेस्थीसिया वर्कस्टेश

फोटो संख्या:51- कनीना उप नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक ड्रेगर एटलान A-100 एनेस्थीसिया वर्कस्टेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed