{"_id":"648616143ee97d35660b0094","slug":"land-in-sons-name-tax-coming-in-mothers-name-narnol-news-c-196-1-nnl1001-913-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जमीन बेटे के नाम, टैक्स आ रहा मां के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जमीन बेटे के नाम, टैक्स आ रहा मां के नाम
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय ने दो दिन प्रॉपर्टी त्रुटि सुधार कैंप लगाए। कैंपों में आने वाले लोग संतुष्ट कम और असंतुष्ट ज्यादा होकर गए। नारनौल नगर परिषद की बताए तो दो दिन में यहां पर 232 लोग पहुंचे। फिलहाल सभी लोगों की फाइल ले ली गई है और उसे ऑनलाइन चढ़ाया गया है। एडमिन की ओर से इन सभी फाइलों को अप्रूव करने के बाद ही लोगों के काम हो सकेंगे। कैंप के दौरान ऐसे लोग सामने आया कि पिछले कैंपों में सुधार के लिए आने वाले लोगों के काम नहीं हो सके और इस बार वह फिर कैंप में पहुंचे। पिछला सारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा होने के बाद भी टैक्स पोर्टल पर दिखाया जा रहा है। एक अन्य मामले में प्राॅपर्टी बेटे के नाम है जबकि उसका प्रॉपर्टी टैक्स मां के नाम पर भेजा जा रहा है। ऐसे मामले एक-दो नहीं सैकड़ों हैं, जिनमें सुधार के लिए लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है। रविवार को नगर परिषद में 120 लोग प्रॉपर्टी त्रुटि सुधार के लिए पहुंचे, जिनकी फाइल ले ली गई। उनको ऑनलाइन करने के बाद अब एडमिट के लॉग इन से उनको ठीक किया जाएगा। उसके बाद ही पोर्टल पर त्रुटियां ठीक हो सकेंगी। रविवार को भी सबसे अधिक नाम गलत होने, एरिया को अवैध कालोनी में दिखाने, नाम व मोबाइल नंबर गलत होने के मामले सबसे ज्यादा आए। शनिवार को 112 लोग नप में प्रॉपर्टी त्रुटि सुधार के लिए पहुंचे थे।
लंच की जानकारी न देने पर उखड़े लोग
नगर परिषद कार्यालय में टोकन से लेकर अन्य जानकारी माइक पर दी जा रही थी। जैसे ही दोपहर को लंच का समय हुआ तो सभी कर्मचारी काम बंद करके लंच पर चले गए। काम कराने के लिए पहुंचे लोग कर्मचारियों को ताकते नजर आए और अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। तब उनको पता लगा कि लंच हो गया। इस पर कुछ लोग कर्मचारियों से बहस करने लगे और कहा कि जब लंच पर जाना था तो माइक से अनाउसमेंट करनी चाहिए थी। वह भी सुबह से काम कराने के लिए धूप में खडे़ हैं। लोगों का कहना था कि जब हर चीज की अनाउसमेंट की जा रही है तो लंच की भी होनी चाहिए थी। आसपास खडे़ लोगों ने अन्य लोगों को शांत कराया।
प्रॉपर्टी मेरे नाम पर है, लेकिन लंबे समय प्रॉपर्टी टैक्स मां के नाम पर आ रहा है। इसे लेकर कई बार चक्कर काट चुका हूं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
रवींद्र कुमार, मोहल्ला राव का
मैं महावीर चौक के पास रहता हूं और उसकी प्रॉपर्टी भी वहीं है, लेकिन प्रॉपर्टी दूसरी कॉलोनी में दिखाई गई है। इसे बदलवाना है। पहले भी कई बार आ चुका हूं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
गणेश सिंह, महावीर चौक
पिछले कैंप में सारा प्रॉपर्टी टैक्स भर दिया था, लेकिन अब फिर से पोर्टल पर 11 लाख रुपये दिखा रहा है। इसे ठीक कराने के लिए कई बार चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन पोर्टल पर यह ठीक नहीं हो रहा है।
राम सिंह, पुरानी मंडी
मेरी प्रॉपर्टी नूनीवाल में है, लेकिन प्रॉपर्टी तीन-चार मोहल्लों में दिखा रखी है। मालिक भी किसी अन्य को बना रखा है। रजिस्ट्री मांग रहे हैं, लेकिन वह नहीं है। क्योंकि उनकी पुरानी हवेली है।
निहाल चंद, नूनीवाल
दूसरे दिन आई 20 में से 17 शिकायतों का किया समाधान
नांगल चौधरी। प्रॉपर्टी आईडी में आ रही त्रुटि को ठीक करने के लिए नगरपालिका नांगल चौधरी में शनिवार को शुरू किया गया दो दिवसीय त्रुटि सुधार कैंप का रविवार को समापन हुआ। इसमें प्रॉपर्टी आईडी में नाम जुड़वाने व ठीक करवाने की कुल 20 शिकायतें आई। इनमें से 17 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। वहीं 3 शिकायतों की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले दिन शनिवार को त्रुटि ठीक करवाने के लिए कैंप में 16 शिकायतें आई थी। इनमें से 3 के कागजात पूरे नहीं थे। वहीं रविवार को नाम बदलवाने, एरिया साईज, मोबाइल नंबर जुड़वाने की कुल 7 शिकायत आई। इसमें से सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया हैं।
दूसरे दिन पहुंचे 57 लोगों ने उठाया कैंप का फायदा
मंडी अटेली। स्थानीय नगरपालिका कार्यालय में चले दो दिवसीय प्रॉपर्टी आईडी शिविर का रविवार को समापन हो गया। प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को दुरुस्त करने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें नागरिकों की समस्याओं को तुरंत प्रभाव से ठीक किया। कस्बा 11 वार्डों में बंटा हुआ है, जिसमें 4593 नागरिकों से पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवाई हुईं हैं लेकिन कुछ आईडी में खामियां होने के कारण आए दिन नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरकार के आदेशानुसार नपा प्रशासन ने मुनादी करवा कर शिविर का आयोजन किया ताकि नागरिक अपनी आईडी की गलियों को समय रहते ठीक करा सकें। मनीष यादव कनिष्ठ अभियंता, लाल सिंह पटवारी, लिपिक अंकित कुमार, पवन कुमार व सोनल गुप्ता कंप्यूटर ऑपरेटर आदि ने प्रथम दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नागरिकों की आईडी को दुरुस्त करने का काम किया।