फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lakhpati Didi will become a strong link between developed India and developed Haryana: Deputy Commissioner Monica Gupta

विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी लखपति दीदी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

Thu, 07 Mar 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lakhpati Didi will become a strong link between developed India and developed Haryana: Deputy Commissioner Monica Gupta
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में सभी खंडों में लखपती दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं नांगल चौधरी व निजामपुर में विधायक डॉ अभय सिंह यादव व अटेली में विधायक सीताराम यादव मुख्य अतिथि थे। नागरिकों ने करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुना। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदी महासम्मेलन से देश भर की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व नागरिकों को संबोधित किया। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लखपती दीदी सम्मेलनों के जरिए प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत बनाने के कार्यक्रम को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ के लिए इस योजना के तहत 4 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन जिले की महिलाएं इसे और आगे बढ़ते हुए 40 हजार लखपती दीदी बनाने का संकल्प लेकर जाएं। डीसी ने कहा कि इस अभियान के जरिए महिलाएं सामाजिक और आर्थिक तौर पर मजबूत होंगी। वहीं महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये स्वयं सहायता समूह अब राष्ट्रीय सहायता समूह बनकर विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी। हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत जिला महेंद्रगढ़ में 1487 स्वयं सहायता समूह के साथ लगभग 15 हजार महिलाएं जुड़ी हुई है। यह अभियान इन सभी महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने का काम करेगा। महेंद्रगढ़ में 618 संभावित लखपति दीदी का चयन किया जा चुका है। अभी तक 38 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे जिला महेंद्रगढ़ में म्हारी लोडो-म्हारी शान कार्यक्रम से जुड़कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम के बाद दिनभर तीन ट्रेनिंग सेशन भी हुए। इसमें लखपति दीदी आजीविका योजना, आर्थिक प्रबंधन तथा व्यवसाय विकास योजना और वैधानिक आवश्यकताएं विषयों पर स्वयं सहायता समूह को जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीडीपीओ नारनौल रेणु लता, बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती सैनी, जिला उपाध्यक्ष किशन लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed