फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lado Laxmi Yojana will bring prosperity: Kanwar Singh Yadav

लाडो लक्ष्मी योजना से आएगी खुशहाली : कंवर सिंह यादव

Sun, 31 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 31 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana will bring prosperity: Kanwar Singh Yadav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में खुशहाली आएगी। इस योजना को लागू कर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है।
हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी की शुरुआत 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर की जाएगी।
विज्ञापन

इसके तहत हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों ही महिलाएं उठा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पहले चरण में उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख से कम है। आने वाले समय में सरकार धीरे-धीरे अन्य आय वर्ग के लोगों को भी इस योजना में शामिल करेगी।

योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में पिछले 15 सालों से मूल निवासी होना जरूरी है। इस योजना की खास बात यह है कि परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed