फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   koriwas village story

कोरियावास गांव की गलियां अब भी सूनी, एक दूसरे से मिलने से कतरा रहे लोग

Thu, 20 May 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
koriwas village story
नारनौल। ढोसी पहाड़ी की तलहटी में बसा गांव कोरियावास फिलहाल जिले में सबसे चर्चित गांव है। इसका कारण यह है कि यहां पर लगभग चार सौ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में यहां पर स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियां और कर्मी ही आ रहे हैं। गांव में आने से रिश्तेदार और जानने वाले भी फिलहाल आने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते गांव की गलियां सूनी पड़ी हैं। जिस मोहल्ले में अधिक केस हैं वहां पर बांस की बलियां लगाकर रास्ता बंद किया गया है। वहां पर हरियाणा पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं। केवल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को या सामान पहुंचाने वालों को ही आने जाने की परमिशन है। गांव के लोगों से बात करों तो बताते हैं कि इतना बुरा माहौल कभी नहीं देखा। फिलहाल की स्थिति में गांव के लोग एक दूसरे से मिलने ही कतराते हैं।
विज्ञापन

गांव में कुछ दूर चलने के बाद बनी पानी की टंकी पर मटका लेकर पहुंची मेवादेवी से बात की गई तो उसने बताया कि इस टंकी पर पानी लेने के लिए एकसाथ बीस से पचीस महिलाएं आती थी। अब केवल एक या दो ही महिलाएं एकबार में आती हैं। गांव के अधिकतर घरों में पॉजिटिव लोग हैं। कई दिनों से गांव में सूनापन है। केवल सरकारी गाड़ियों शोर ही सुनाई देता है। अब तो भगवान से प्रार्थना है कि यह बुरा दौर जल्द खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के कैलाश जाखड़ कहते हैं कि अब धीरे धीरे कर लोग ठीक हो रहे हैं। पहले 360 के लगभग लोग पॉजिटिव थे। मगर अब ऐसा नहीं है। सब नॉर्मल होता जा रहा है। अब केवल 30-35 लोग ही बचे हैं। मगर जो लोग पॉजिटिव थे वे अभी भी घर में रहकर दूसरे लोगों से दूरी बनाए हुए हैं। लोगों ने संकल्प लिया है कि कोविड गाइडलाइन का पालन कर कोरोना को हराएंगे। रामसिंह जागेदार का कहना है कि अब गांव को कोरोना मुक्त ही करेंगे। अब सभी लोगों की स्कैनिंग हो चुकी है।
एक दूसरे का कर रहे सहयोग
कई घर ऐसे भी हैं जहां पर अधिकतर लोग पॉजिटिव थे। ऐसे घरों में भोजन पहुंचाना या दूसरी सहायता के लिए ग्रामीण आपस में सहयोग करते रहे। दवा देने के लिए शहर से विभाग की टीमें आती थी। लोगों की जांच भी की जाती। जैसे ही कोई संक्रमित मिलता या संभावित लक्षण होते तो तुरंत वह स्वयं को आइसोलेट कर लेता।
आइसोलेशन सेंटर पर बोले कर्मचारी, ग्रामीण कर रहे पूरा सहयोग
आइसोलेशन सेंटर पर मौजूद एएनएम नवीन कुमारी ने बताया कि उनकी टीम प्रतिदिन गांव में जाती है। रूटीन की स्कैनिंग होती है। ग्रामीण पूरा सहयोग करते हैं। वीएलडीए सत्यनारायण, योगेश व आंगनबाड़ी वर्कर का कहना था कि अब हालात काबू में हैं। बहुत कम पॉजिटिव बचे हैं मगर लोग अभी भी पूरी सावधानी बरत रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से गांव में कोई पॉजिटिव केस नहीं है।

कोरियावास को लेकर प्रशासन सबसे अधिक चिंतित था। मगर अब स्थिति धीरे धीरे सही हो गई है। प्रशासन ने सभी ग्रामीणों की स्कैनिंग की। इसके बाद हल्के लक्षण वाले व पॉजिटिव लोगों को घरों में आइसोलेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी पूरी मेहनत की है। अब गांव में बहुत कम मरीज बचे हैं, जो कि अगले तीन से चार दिन स्वस्थ हो जाएंगे।
-अजय कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed